फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: छह वर्ष बाद चूरा पोस्त और अफीम तस्कर को एक साल की कैद

Thu, 23 Mar 2023 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। चूरा पोस्त व अफीम की तस्करी करने वाले व्यक्ति को न्यायालय ने एक साल कैद व 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने पर तीन माह अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

मामले के अनुसार शहर थाना पुलिस 25 जुलाई 2016 को हिसार रोड इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान व्यक्ति से एक किलोग्राम चूरा पोस्त व 330 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान विक्रमजीत सिंह निवासी रूप नगर कॉलोनी सिरसा के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। वीरवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. अशोक कुमार ने विक्रमजीत सिंह को एक साल की कैद की सजा सुनाकर दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें