फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया

विज्ञापन
कालांवाली। रैली में भाग लेते हुए भाजपा कार्यकर्ता व नेतागण। सूचना विभाग
विज्ञापन
कालांवाली। सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को कालांवाली में यूनिटी मार्च व पदयात्रा का आयोजन किया गया। राष्ट्र की एकता और अखंडता को समर्पित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा डबवाली जिला अध्यक्ष रेणु शर्मा रहे। शर्मा ने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल का जीवन राष्ट्र निर्माण, कर्तव्यनिष्ठा और दृढ़ता का प्रतीक है।
विज्ञापन

उन्होंने अपने अदम्य साहस, दूरदृष्टि और राष्ट्रीय एकीकरण की अद्भुत क्षमता से देश को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया है। यह पदयात्रा माता पूना देवी डीएवी स्कूल से शुरू हुई, जो शहरवासियों, विद्यार्थियों व विभिन्न सामाजिक संगठनों की व्यापक भागीदारी के साथ शहर के प्रमुख स्थानों से होते हुए राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और जन जागरूकता का संदेश देते हुए बिशनामल जैन सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में सम्पन्न हुई।
यहां विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता के आदर्शों का बखान किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी व भाजपा नेता राजेंद्र देसुजोधा ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान धनपत, पवन, हरविजय, बृजमोहन, हरविंदर सिंह रोड़ी, विजयंत शर्मा, घनश्याम सिंह एडवोकेट, लवली गर्ग, अमीलाल पारीक, मोहन लाल जिंदल, डाॅ. संजीव सिंगला आदि मौजूद रहे।

कालांवाली। रैली में भाग लेते हुए भाजपा कार्यकर्ता व नेतागण। सूचना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें