फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सफाईकर्मियों ने काम बंद कर मांगों के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
 नगर पालिका चेयरमैन मनोज सचदेवा को ज्ञापन सौंपते हुए सफाई कर्मचारी। 
विज्ञापन
रानियां। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर रानियां इकाई के सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों के लिए सोमवार को सांकेतिक रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर नगर पालिका कर्मचारियों ने आधे घंटे तक कार्य बंद कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


उन्होंने अपनी मांगों के लिए नगर पालिका चेयरमैन मनोज सचदेवा को ज्ञापन सौंपा। संघ की रानियां इकाई के प्रधान सोमपाल पुहाल ने बताया कि नगरपालिका के अधीनस्थ पिछले करीब 15 सालों से सफाई का कार्य कर रहे हैं। अस्थाई कर्मचारियों को सरकार ने अभी तक स्थाई नहीं किया हैं। न ही सभी सफाई कर्मचारियों को मौसम अनुसार सरकार की ओर से जारी नियमानुसार जूते, दस्ताने, मास्क व सफाई उपकरण दिए गए हैं। पुहाल ने कहा कि पिछली बैठक में इन सब मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन अभी तक उनकी कोई सुनवाई नही हुई। अपनी मांगों के लिए पुहाल ने संघ की ओर से मौजूदा सरकार को चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को जल्द ही पूरा नहीं किया तो वे 23 व 24 दिसंबर को मंत्रियों के आवास पर ज्ञापन सौंपेंगे। उसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो 9 व 10 जनवरी को प्रदेश सरकार पर सफाई कर्मचारी काम बंद कर भूख हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें