कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते दो मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिनकी दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं नांदेड़ से आए अन्य 16 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में लोगों की स्क्रीनिंग करते हुए करीब 2200 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें तीन मरीज संदिग्ध पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया है। वहीं डिंग मंडी में प्रवासी मजदूरों को भी वापस भेज दिया है।
कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जिले के नांदेड साहिब से आए दो कोरोना मरीजों के सेंपल सात दिन के बाद दोबारा जांच के लिए भेजे थे, जिसमें दोनों लोगों की रिपोर्ट दूसरी बार भी पॉजिटिव आई है। वहीं नांदेड़ से आए अन्य 16 लोगों की भी रिपोर्ट जांच के लिए दोबारा भेजी थी, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें जिले में लोगों की स्क्रीनिंग कर रही है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने फ्लू वार्ड में 288, प्रवासी 353, मोबाइल ओपीडी 382, आरोग्य सेतु एप पर 65, सलम क्षेत्र में 48, 58 पुलिस कर्मचारी, तीन करियाना स्टोर संचालक, समाचार वितरक 44 तथा 60 सब्जी बेचने वाले और रेहड़ी चालकों की स्क्रीनिंग की गई है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन लोगों को संदिग्ध मानते हुए आइसोलेट कर तीनों के सेंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। जिसकी अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है।
-सीएमओ सुरेंद्र नैन ने बताया कि जिला में बाहर से आए सभी 1184 लोगों को ट्रेस कर लिया गया है। इनमें से 553 लोगों ने अपना 28 दिन का क्वारंटाइन पीरियड पूरा कर लिया है। उन्होंने बताया कि जिला में अब तक बाहर से आए सभी 1184 लोगों को ट्रेस किया गया है। जांच के लिए कुल 736 लोगों के सैंपल भेजे गए, इनमें से 623 की रिपोर्ट निगिटीव आई है। उन्होंने बताया कि जांच के लिए भेजे गए सेंपल में से 97 की रिपोर्ट लंबित है। इसके अलावा 6 व्यक्तियों के सेंपल रिजेक्ट हो गए हैं।