फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सैनी सभा ट्रस्ट के चुनाव 29 नवंबर को, 101 सदस्य करेंगे मतदान

Sun, 04 Oct 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 21
विज्ञापन

सैनी सभा ट्रस्ट जंडवाला मोहल्ले के आम सभा की बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सैनी सभा ट्रस्ट जंडवाला मोहल्ले की रविवार को हुई आम सभा में नई कार्यकारिणी के चुनाव की तिथि तय की गई। सर्वसम्मति से यह चुनाव 29 नवंबर को करवाने का निर्णय लिया गया है। ये चुनाव प्रधान, सचिव और कोषाध्यक्ष पदों के लिए होंगे।
चुनाव प्रक्रिया के लिए आरओ और पर्यवेक्षक की नियुक्ति भी कर दी गई है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष विजयपाल दहिया ने बताया कि कुल 101 सदस्य मतदान के पात्र हैं। आम सभा की बैठक संरक्षक लीलाधर सैनी और विजयपाल गौड़ की संयुक्त अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

प्रधान नरेंद्र कुमार सैनी और उपप्रधान विशाल सैनी भी अध्यक्ष मंडल में शामिल थे। प्रधान नरेंद्र सैनी ने कहा कि वर्तमान कार्यकारिणी ने समाज के लोगों को एक मंच पर लाने का काम किया है। उन्होंने समाजहित के कई महत्वपूर्ण कार्य भी किए हैं।
विज्ञापन

समाज के कार्यों की सराहना
प्रधान नरेंद्र सैनी ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाज के लोगों को सम्मानित किया गया। इससे अन्य सदस्यों को भी प्रेरित करने का प्रयास किया गया। बैठक में सचिव अमीचंद सैनी और सहसचिव ईश्वर सैनी भी उपस्थित थे। ट्रस्ट के अन्य सदस्य और समाज के लोग भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें