फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: हैंडबाल में साहिल ने स्कूली स्टेट प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
सिरसा।साहिल अपना मेडल दिखाते हुए। कोच
विज्ञापन
सिरसा। खेल के मैदान पर मेहनत और लग्न कभी बेकार नहीं जाती। सिरसा के युवा खिलाड़ी साहिल ने इसे साबित कर दिखाया है। साहिल ने हैंडबाल में अपनी अलग पहचान बनाई है। साहिल ने अपनी मेहनत के दम पर न केवल जिला बल्कि राज्य स्तर पर भी नाम कमाया है। हाल ही में करनाल में हुई 58 वीं स्कूली स्टेट प्रतियोगिता में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

साहिल ने वर्ष 2021 से हैंडबॉल खेलना शुरू किया था। खेल के शुरुआती दिनों से ही उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर कोच और चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। उनकी लग्न और खेल के प्रति समर्पण ने उन्हें जल्द ही पहचान दिला दी।
पांच बार खेल चुके राज्य स्तर पर
अब तक साहिल पांच बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में खेल चुके हैं। हर बार उनके खेल में सुधार और जोश देखने को मिला है। यही वजह है कि वे लगातार राज्य स्तर की टीम का हिस्सा बनते रहे हैं।
विज्ञापन


चार बार रहे रानियां ब्लॉक टीम के कप्तान
साहिल की खेल क्षमता के साथ-साथ उनकी नेतृत्व क्षमता भी काबिले-तारीफ रही है। वे चार बार रानियां ब्लॉक हैंडबाल टीम के कप्तान रह चुके हैं। कप्तान के तौर पर उन्होंने अपनी टीम को बेहतर रणनीति और सामूहिक खेल से कई जीत दिलवाई।


56वीं स्कूल स्टेट में सिरसा का प्रतिनिधित्व
साहिल ने 56वीं स्कूल स्टेट प्रतियोगिता में भी सिरसा टीम का प्रतिनिधित्व किया था। यह प्रतियोगिता हिसार में हुई थी, जिसमें उन्होंने अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा। राज्य स्तरीय मुकाबलों के अलावा साहिल दो बार जूनियर स्टेट प्रतियोगिताओं में भी भाग ले चुके हैं। वहां भी उन्होंने अपने खेल से यह साबित किया कि वह भविष्य में बड़े स्तर पर खेलने का दम रखते हैं।
विज्ञापन

-


हैंडबाल खिलाड़ी साहिल बहुत मेहनती है। साहिल ने 58वीं स्कूल स्टेट में बुधवार को कांस्य पदक जीता है। - संदीप गुच्छा, कोच, हैंडबाल, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें