फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा चुनावी फायदे के लिए नहीं, संगठन मजबूत करने का प्रयास : बृजेंद्र सिंह

Tue, 24 Mar 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
जनसभा को संबो​धित करते हुए पूर्व सांसद बूजेंद्र सिंह। पार्टी।
विज्ञापन
फोटो - 31
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में सद्भावना यात्रा मंगलवार को सिरसा विधानसभा पहुंची। घोड़ा चौक से यात्रा की शुरुआत हुई।
इसके बाद घोड़ा चौक, बस स्टैंड, बरनाला रोड, बार एसोसिएशन, जाट धर्मशाला, भूपेंद्र पचार दुकान, जनता भवन, जगदेव सिंह चौक, रोड़ी बाजार, भगत सिंह चौक, हिसारिया बाजार, परशुराम चौक, बेगू रोड, गोल डिग्गी चौक होते हुए शहीद कृष्ण चौक पर संपन्न हुई।
विज्ञापन


जनसभा में बृजेंद्र सिंह ने कहा कि यात्रा केवल एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं हो सकती थी बल्कि पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी अपने-अपने क्षेत्रों में इसी तरह लोगों के बीच जाना चाहिए था। राहुल गांधी ने खुद सुझाव दिया था कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है वहां मंत्री भी हफ्ते में एक दिन कुछ किलोमीटर पैदल चलकर जनता से जुड़ सकते हैं लेकिन यह पहल बड़े स्तर पर आगे नहीं बढ़ी।

बृजेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा में सद्भावना यात्रा इसी कमी को पूरा करने का प्रयास है। यह यात्रा किसी चुनावी फायदे के लिए नहीं बल्कि संगठन को मजबूत करने और समाज में भाईचारा बनाए रखने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
अंत में उन्होंने कहा कि यह यात्रा एक लंबी राजनीतिक और वैचारिक लड़ाई की शुरुआत है। इसका उद्देश्य केवल प्रदेश तक सीमित नहीं बल्कि सड़क से लेकर संसद तक अपनी बात को मजबूती से रखना है। उन्होंने सभी समर्थकों और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि सद्भावना यात्रा, भारत जोड़ो यात्रा की भावना को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम बन रही है।


इस दौरान बार एसोसिएशन, सिरसा में अध्यक्ष गंगा राम ढाका, हरदीप सिंह सिद्धू- सचिव, केवल कंबोज उपाध्यक्ष, रमेश मेहता पूर्व अध्यक्ष, शिव शंकर गोयल पूर्व अध्यक्ष, गुरु रतनपाल सिंह पूर्व अध्यक्ष ने बार एसोसिएशन, सिरसा में बृजेंद्र सिंह और यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संतोष बेनीवाल, बलकोर सिंह पूर्व विधायक, रणधीर सिंह पूर्व चेयरमैन, गजानंद सोनी, रामकुमार खैरका, प्रदीप खट्टर, प्रेम शर्मा, काजल अरोड़ा, गजराज खट्टर, बूटा सिंह, धर्मपाल खोखर, मास्टर हरि सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें