फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सुर, साज़ और सूफियाना रंगों से सजी महफिल सदा-ए-दिल

Fri, 06 Mar 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
गुरुनानक कॉलेज किलियांवाली के ऑडिटोरियम में प्रस्तुती देते कलाकार। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
वरच्युस क्लब एवं एल्युमिनाई एसोसिएशन की ओर से किया गया आयोजन
विज्ञापन

फोटो- 11
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। सामाजिक संस्था वरच्युस क्लब एवं एल्युमिनाई एसोसिएशन, गुरुनानक कॉलेज किलियांवाली की ओर से बुधवार को नार्थ जोन कल्चरल सेंटर पटियाला के तत्वावधान में फाल्गुन की मस्ती के बीच संगीतमयी महफिल सदा-ए-दिल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गुरुनानक कॉलेज किलियांवाली के ऑडिटोरियम में किया गया।
इस सुरीली संध्या में लोक चेतना, सूफियाना रंग और सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रसिद्ध सूफी गायक डॉ. अमनदीप सिंह ने मां धरतीये एवं शिव कुमार बटालवी की अमर रचनाएं और सूफी संत बुल्ले शाह के कलाम प्रस्तुत किए। डॉ. अमनदीप की प्रस्तुतियों पर सभागार देर तक तालियों और वाह-वाह से गूंजता रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी अजनीश धारणिया केनेडी एवं मार्केट कमेटी चेयरमैन सतीश जग्गा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रंगकर्मी संजीव शाद ने डॉ. अमनदीप के बारे में बताया। नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर पटियाला के सह निदेशक रविन्द्र शर्मा ने कहा कि आज की यह महफिल सदा-ए-दिल केवल एक संगीत संध्या नहीं, बल्कि डबवाली इलाके में सांस्कृतिक जागृति का प्रतीक है। कार्यक्रम ने यह सिद्ध कर दिया कि डबवाली सांस्कृतिक गतिविधियों की धरती है, जहां सुर और संवेदनाएं मिलकर सामाजिक एकता का संदेश देती हैं। मंच संचालन परमजीत कोचर ने किया।
इस मौके पर क्लब प्रधान हरदेव गोरखी, गुरु नानक कॉलेज के प्रिंसिपल सुरेंद्र ठाकुर, बीएड कॉलेज की प्रिंसिपल पूनम गुप्ता, रमेश सेठी, तरसेम गर्ग, जितेंद्र सेठी, सोनू बजाज व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

युवा चित्रकार ने लाइव पेंटिंग बनाई
कार्यक्रम में गुरुनानक कॉलेज के ही विद्यार्थी रहे सतीश जग्गा को समाजसेवा क्षेत्र व राकेश शर्मा पटवारी को खेल क्षेत्र में अहम योगदान के लिए विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण युवा चित्रकार शिवम कुमार की मंच पर लाइव पेंटिंग रही। अंत में एल्युमिनाई एसोसिएशन के प्रधान नीरज जिंदल ने सभी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें