फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 31 को होगी रन फॉर यूनिटी

Tue, 29 Oct 2024 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में 31 अक्तूबर को शहर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। रन फॉर यूनिटी शहीद भगत सिंह स्टेडियम से सुबह 7 बजे शुरू होगी। इसमें हजारों की संख्या में युवा दौड़ लगाकर राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे। कार्यक्रम को लेकर पुख्ता तैयारियां की जाएंगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस संबंध में नगराधीश पारस भगोरिया ने मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस की ओर से यातायात प्रबंधन और सुरक्षा प्रबंध भी किए जाएंगे। सिविल सर्जन की ओर से रन फॉर यूनिटी के दौरान एम्बुलेंस की व्यवस्था व चिकित्सा स्टाफ का प्रबंध किया जाएगा। जिला नगर आयुक्त सड़क मार्ग दुरूस्त करवाने और साफ-सफाई की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। खेल विभाग एवं शिक्षा विभाग की ओर से रन फॉर यूनिटी में कार्यक्रम की पूर्ण रूपरेखा तैयार करते हुए विद्यार्थियों और खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने शहरवासियों से रन फॉर यूनिटी में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें