फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पटवार भवन में हंगामा, पटवारी पर लगे रिश्वत के आरोप

विज्ञापन
 सोशल मीडिया में वायरल वीडियों में पटवारी पर आरोप लगाते हुए
विज्ञापन
सिरसा। जिला पटवार भवन में शुक्रवार को दोपहर बाद इंतकाल करवाने आए शमशाबाद पट्टी के रहने वाले व्यक्ति और पटवारी के बीच में टकराव हो गया। पटवार भवन में जमकर हंगामा हुआ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। व्यक्ति ने पटवारी पर चक्कर काटने और पैसे मांगने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, संबंधित व्यक्ति ने आरोप लगाया कि पटवारी के करीबी लोगों को छह हजार रुपये तक दे चुका है। अब तक काम नहीं हुआ है। वहीं, पटवारी ने कहा कि उन्होंने कोई पैसा नहीं मांगा है। इंतकाल के दस्तावेजों को दुरुस्त करने में समय लगा है। ऑनलाइन सिस्टम होने के कारण तकनीकी खामियां के चलते दिक्कत आई हैं। यदि किसी ने पैसा लिया है तो वह उन्हें सामने लाए।
पटवार भवन में हंगामे का मुख्य कारण एक बार फिर इंतकाल दर्ज करने के लिए चक्कर कटाने का था। पटवार भवन में आए शमशाबाद पट्टी के व्यक्ति ने पटवारी बंसी लाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह बीते 9 महीने से इंतकाल करवाने के लिए पटवार भवन में चक्कर काट रहा है। इसकी एवज में पटवारी बंसी लाल के नीचे काम करने वाले लोगों को छह हजार के आसपास पैसा दे चुका है।
विज्ञापन

आज तक इंतकाल नहीं हुआ है। वहीं, इंतकाल के चक्कर में आए भादरा बाजार के रहने वाले व्यक्ति राकेश कुमार ने भी पटवारी पर आरोप लगाए कि उसे भी इंतकाल करवाने के नाम पर महीनों से चक्कर कटवाए जा रहे हैं। इंतकाल करवाने के नाम पर पटवारी सरकारी फीस के अलावा रिश्वत के तौर पर भी जेब खर्ची मांगते हैं।


ऐसा कोई मामला नहीं हैं। तकनीकी कारणों के चलते इनके काम में देरी हुई है। पहले इंतकाल गलत दर्ज था। उसे दुरुस्त किया जा रहा है। ऑनलाइन सिस्टम के कारण वक्त लगता है। 15 से 20 दिन और इनके काम को लगेंगे। कई पटवारियों की ट्रेनिंग चल रही है तो दो पटवारियों ने इस इंतकाल की तस्दीक करनी है। किसी प्रकार की कोई रिश्वत नहीं मांगी गई है।
विज्ञापन

- बंसीलाल, पटवारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें