फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मेडिकल संचालक से हुई लूट का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। सीआईए स्टाफ कालांवाली ने मेडिकल स्टोर संचालक के साथ हुई लूट के मामले में सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुरदीप सिंह और सोनी कुरगावाली के रहने वाले हैं, जबकि सूरज सेक्टर-15 का रहने वाला है।
विज्ञापन


प्रभारी सीआईए स्टाफ कालांवाली उप निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता जसदीप सिंह उर्फ जस्सी निवासी सुखचैन ने पुलिस को शिकायत दी कि 2 अक्तूबर की देर शाम को उनकी दादू रोड मंडी कालांवाली स्थित जस्स मेडिकल में तीन लोग घुस आए और उसे धमकाकर 14 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूटकर ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर थाना कालांवाली में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाए और सीसीटीवी फुटेज की सहायता से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। मंगलवार को आरोपियों को अदालत में किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें