फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: लूट की वारदात सुलझी, एक आरोपी गिरफ्तार

Mon, 06 Oct 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। घर में घुसकर लूटपाट करने के मामले में सदर पुलिस ने बिट्टू निवासी दशमेश कॉलोनी जिला कैथल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया है।
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि 27 जुलाई 2025 को जितेंद्र सिंह निवासी ढाणी नामधारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 26 जुलाई की देर रात अज्ञात लोग उसके घर में घुस आए और परिवार वालों को धमका कर सोने के जेवर व एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान रविवार को पुलिस ने अहम सूचना के आधार पर आरोपी बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है। जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि कोर्ट ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड अवधि में आरोपी से गहन पूछताछ कर वारदात में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें