टोल कोर्स करने के लिए लगी लंबी लाइने।
- फोटो : Sirsa
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार 15 जनवरी फास्टैग लगवाने का अंतिम दिन था। एनएचएआई ने बुधवार को एक नया निर्देेश जारी किया है जिसमें चालक टोल प्लाजा से 24 घंटे में दो बार गुजरने के विकल्प का लाभ अब नही ले सकेेंगे। चालक को टोल क्रॉस करने लिए अब हर बार पर्ची कटवानी होगी। एनएचएआई ने टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों के लिए 24 घंटे की रिटर्न यात्रा के विकल्प को खत्म कर दिया है। अब चालक को केवल सिंगल यात्रा की ही पर्ची लेनी होगी। जिसके चलते भावदीन टोल प्लाजा पर कार चालकों को अब सिंगल क्रॉस की 60-60 रुपये की पर्ची दो बार कटवानी होगी। जबकि 15 जनवरी से पहले यह 24 घंटे में वापस आने पर केवल 90 रुपये ही चार्ज देना पड़ता था। लेकिन अब चालक को आने जाने के लिए 120 रुपये का भुगतान करना होगा।
दो गुणा चार्ज वसूलने के नहीं आए आदेश
31 दिसंबर को दिए गए निर्देशों में एनएचएआई ने कहा था कि फास्टैग लगवाने की अंतिम तिथि 15 जनवरी के बाद 100 फीसदी तक फास्टैग से लैस हो चुके टोल प्लाजा से बिना फास्टैग के वाहन निकालने पर दोगुना चार्ज वसूला किया जाएगा। लेकिन 15 जनवरी शाम तक भावदीन टोल प्लाजा पर इसको लेकर कोई नोटिफिकेशन नही पहुंचा। जबकि भावदीन टोल प्लाजा पर सभी लाइनों में फास्टैग सेंसर लगे हुए हैं। टोल प्लाजा पर फास्टैग वाहनों की संख्या कम होने के कारण एनएचएआई ने 16 दिसंबर के नोटिफिकेशन में टोल के 75 प्रतिशत लाइनों को हाइब्रिड कर दिया था जबकि 25 प्रतिशत लाइनों में कैश का भुगतान किया जा सकता था। अप एंड डाउन के लिए टोल प्लाजा पर एक लाइन होने के कारण भावदीन टोल प्लाजा पर लंबी लाइनें लगने लगी। जिसके बाद हाईब्रिड लाइनों के नियमों पर ही यह अवधि 31 दिसंबर से बढ़ाकर 15 जनवरी कर दी गई थी। ताकि टोल कलेक्शन का अत्याधिक भाग फास्टैग से राशि का भुगतान कर सके।
एनएचएआई के नए आदेशों के तहत 24 घंटे में रिटर्न पर्ची को खत्म कर दिया गया है। टोल क्रॉस के लिए अब सिरसा आने-जाने वाले चालक को 60-60 रुपये की पर्ची कटवानी होगी। बाकि टोल प्लाजा पर अभी तक 75 प्रतिशत लाइनों को हाइब्रिड और 25 प्रतिशत को कैश के लिए रखा गया है।
सतीश सिंह बदौरिया, टोल मैनेजर।