फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना सरकार के खिलाफ रोडवेज कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर जताया रोष

विज्ञापन
तेलंगाना सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
तेलंगाना सरकार द्वारा 48 हजार रोडवेज कर्मचारियों को बर्खास्त करने के विरोध में हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने सिरसा डिपो के समक्ष गेट मीटिंग कर तेलंगाना सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। गेट मीटिंग की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मदन लाल खोथ ने की। जबकि मंच संचालन हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के डिपो प्रधान सुरजीत अरोड़ा ने किया। प्रधान सुरजीत अरोड़ा ने बताया कि तेलंगाना सरकार ने तेलंगाना रोडवेज कर्मचारी को हड़ताल को बर्खास्त किया। जिसे कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मदन लाल खोथ एवं सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव राजेश भाकर ने संयुक्त रूप से बताया कि आज पूरे हरियाणा मे अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के राष्ट्रीय आह्वान पर सभी रोडवेज डिपो के समक्ष तेलंगाना सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन

तेलंगाना रोडवेज कर्मचारियों की मांग थी कि तेलंगाना परिवहन निगम को राज्य में लिया जाए, ताकि वहां की जनता को अच्छी सुविधा मिले। जन सेवाओं के विभागों को सरकार निजी हाथों में सौंप रही है। जिसके खिलाफ आज तेलंगाना सरकार के सभी राज्य कर्मचारी बर्खास्त किए गए। 48 हजार रोडवेज सहित तेलंगाना सरकार की तानाशाही रवैये के खिलाफ आंदोलन कर अनिश्चित हड़ताल का आयोजन किया है। आज पूरे भारत में सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित अखिल भारतीय राज्य सरकारी फेडरेशन के बैनर तले सभी विभागों के कर्मचारी तेलंगाना सरकार के खिलाफ विरोध जताकर रोडवेज कर्मचारियों की मांगों को पूरा कर उन्हें ड्यूटी पर वापिस लेने की मांग कर रही है। विरोध प्रदर्शन को चमन लाल बागड़ी, मनोहर लाल, कर्ण सिंह, भीम सिंह, नारायण, रामकुमार खारिया, सरदीस, चचल बिश्नोई व भूट सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें