बिना सीट बेलट बस लेकर जाता चालक।
- फोटो : Sirsa
सिरसा रोडवेज की सभी बसों में सीट बेल्ट लगाए जा चुके हैं। सीट बेल्ट लगने के बाद कोई भी चालक उसका प्रयोग नहीं कर रहा है। ऐसे में यातायात पुलिस ने बिना सीट बेल्ट बांधे बस चलाने पर चालक का चालान कर सकती है और उसे वह राशि खुद अपनी जेब से देना पड़ेगा।
एक जनवरी से सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू हो गया है। इसमें यातायात पुलिस नियमों के बारे में जागरूकता के साथ साथ उल्लंघन करने पर चालान भी काटती है। लेकिन सिरसा रोडवेज बसों के चालक बसों में सीट बेल्ट होने के बावजूद भी उसे नहीं लगाते। चालकों से इस बारे में पूछा गया कि वह सीट बेलट क्यों नहीं डाल रहे हैं तो चालकों का कहना है कि इसकी हमें क्या जरूरत है। ट्रैफिक पुलिस के एसएचओ ने बीते दिनों कहा था कि अगर रोडवेज अथवा अन्य किसी भी बस का चालक बिना सीट बेल्ट के बस चलाता हुआ पाया जाता है तो उसका भी चालान किया जाएगा। जानकारी के अनुसार रोडवेज की बसों में अभी तक कुल 135 सीट बेल्ट लगाकर तैयार कर दिया है। वहीं रोडवेज के महाप्रबंधक केआर कौशल का कहना है कि अगर किसी भी बस के सीट बेल्ट नहीं लगे हैं तो वह उनको उसकी शिकायत दें जिस पर उस बस के तुरंत सीट बेल्ट लगा दिया जाएगा।
अगर कटा चालान तो चालक-परिचालक को पड़ेगा भरना
रोडवेज महाप्रबंधक ने कहा कि अगर किसी भी बस का यातायात पुलिस द्वारा चालान किया जाता है तो वह उसका खुद जिम्मेदार होगा। महाप्रबंधक ने बताया कि उन्होंने सभी चालकों तथा परिचालकों को नोटिस दिया है कि वह सभी नियमों का पालन करें। अगर वह नहीं करते तो उसका जो भी चालान होगा वह चालक परिचालक द्वारा दिया जाएगा।
अगर कोई चालक बिना सीट बेल्ट लगाए पाया जाता है तो उसका करीब पांच हजार रुपये का चालान किया जाएगा।
-बहादुर सिंह, एसएचओ, यातायात पुलिस।