फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: आरटीओ ने रोडवेज बस का काटा चालान

Tue, 19 May 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्धारित क्षमता से ज्यादा मिले यात्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। सिरसा-भादरा रूट पर यात्रियों से खचाखच भरी हरियाणा रोडवेज की बस का आरटीओ ने चालान काट दिया। मंगलवार सुबह भादरा से सिरसा की तरफ आ रही सिरसा डिपो की रोडवेज बस को भादरा आरटीओ टीम ने जांच के लिए रुकने का इशारा किया लेकिन चालक बस लेकर आगे निकल गया।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने पीछा कर कुछ दूरी पर बस को रुकवाया। जांच के दौरान चालक से लाइसेंस और अन्य दस्तावेज मांगे गए। साथ ही बस में यात्रियों की संख्या भी जांची गई। बस में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्री सवार मिले जिसके बाद 10 हजार 600 रुपये का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें