फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बारिश से जगह-जगह से टूटीं सड़कें, पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाए बैरिकेड्स

विज्ञापन
सिरसा। बाजार के अंदर नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा भरे गए गड्ढे। शहरवासी परिषद कर्मचारियों द्वार
विज्ञापन
सिरसा। शहर में तीन दिन में हुई भारी बारिश के कारण जगह-जगह से सड़कें टूट गई हैं। नगर परिषद व बीएंडआर की सड़कों पर बड़़े-बड़े गड्ढे हो गए। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने बैरिकेड्स लगाए हुए हैं, ताकि वाहन चालक हादसों का शिकार न हो। बरनाला रोड, हिसार रोड, बाजारों और रानियां रोड पर बड़े स्तर पर सड़कें टूट गई हैं।
विज्ञापन


इन सड़कों का निर्माण कार्य नगर परिषद और बीएंडआर विभाग की ओर से मानसून खत्म होने के साथ ही करवाया जाएगा। बाजारों में आमजन को गड्ढों से राहत दिलाने के लिए ईंट व पत्थर का मलबा डालने का काम किया गया, ताकि इस कारण कोई बड़ा हादसा न हो। बरसाती लाइन बिछाने के कारण जनता भवन रोड पर मिट्टी धंस गई और यातायात प्रभावित हुआ।

लाइन बिछाने के कार्य के चलते सड़कों पर मिट्टी व कीचड़ के कारण दुकानदारों का काम करना मुश्किल हो गया था। इसी से नाराज दुकानदारों ने विरोध जताते हुए नारेबाजी की। वहीं, नगर परिषद के अधिकारियों की ओर से ठेकेदार को आदेश दिए गए कि वह जेसीबी के माध्यम मिट्टी डालकर व्यवस्था बनाने का काम करे।
विज्ञापन


प्रतिदिन गुजरते हैं 20 हजार वाहन



बरनाला रोड पर सदर थाने और पुलिस लाइन के सामने बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है। बारिश के चलते तारकोल की इन सड़कों को दुरुस्त नहीं किया जा सकता है। इसलिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेड्स लगा दिए। इस रोड से प्रतिदिन 20 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। इस रोड पर कई कॉलोनियां व लघु सचिवालय है। इसके अलावा रानियां रोड पर विधायक के आवास के सामने सड़क धंस गई। तारकोल की बनाई हुई मुख्य सड़क जगह-जगह टूट गई है। बरसाती पानी के कारण यह हालात हुए हैं। कई जगहों पर सड़कों से रोड़े बाहर निकल गए हैं। इसके कारण हादसों का खतरा बन गया है। ऐसे में लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से गुहार लगाई है कि वह सफाई कर्मचारियों से सड़कों की सफाई करवाए, ताकि हादसों का कारण बन रहे मेटीरियल को हटाया जा सके।

बाजारों में दुरुस्त किए गए गड्ढे फिर बने

बाजारों में 15 जून तक नगर परिषद प्रशासन की ओर से बड़े स्तर पर गड्ढों को भरने का कार्य किया गया था। इस सीजन में 300 के आसपास बिटुमेन से गड्ढों को भरा जा चुका है। इसके बाद भी भारी बारिश में यह गड्ढे दोबारा बन गए हैं। जलभराव के कारण सीसी पर डाली गई बिटुमेन यानी तारकोल की लेयर उखड़ गई। इसलिए इन गड्ढों को भरने के लिए मंगलवार को ईंट व रोड़ी डालने का काम नगर परिषद की ओर से किया गया।




-जहां-जहां पर गड्ढे बाजारों में हुए हैं, उन्हें दुरुस्त करवाने का कार्य किया जा रहा है। बारिश पूरी तरह से बंद होने के बाद सभी गड्ढों को भरा जाएगा। जिससे कि आम आदमी को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


- प्रवेश शर्मा, एमई, नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें