वार्ड नंबर 14 की अग्रसेन कॉलोनी में शराब ठेके का विरोध जताने के लिए बेगू रोड पर जाम लगाने वालों के खिलाफ केस दर्ज किए जाने के विरोध में सोमवार को लोगों ने डीएसपी को ज्ञापन देकर केस रद्द करने की मांग की है।
अग्रवाल कॉलोनी वासी लोग नगर परिषद उपाध्यक्ष रणधीर सिंह और पार्षद मनोज मकानी के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और केस रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी जयश्री, कपिल जोशी, सहदेव कुमार, मुंशीराम, कमलेश रानी, सरला देवी, अमिता रानी, दीपक कुमार आदि ने बताया कि उनकी रिहायशी कॉलोनी में शराब का ठेका खोला गया है जो गलत है। इस ठेके को हटवाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया था पर कोई सुनवाई न होने पर कॉलोनीवासियों ने शराब ठेका अन्य स्थान पर खोलने की मांग को लेकर बेगू रोड पर जाम लगाया था। पुलिस ने इस मामले में 40 से अधिक लोगों के खिलाफ रास्ता जाम करनेे को लेकर केस दर्ज किया है जो गलत है। उन्होंने एसएसपी की गैर मौजूदगी में डीएसपी विजय कक्कड़ को ज्ञापन सौंपते हुए केस रदद् करने क ी मांग की। डीएसपी ने मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।