फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह करोड़ रुपये की लागत से सुधरेगी कालांवाली से माखा रोड की हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कालांवाली से वाया असीर होकर गांव माखा रोड की खस्ता हालत अब जल्द सुधरेगी। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत रोड के सुधारीकरण को लेकर पीडब्ल्यूडी व बीएंडआर की ओर से करीब छह करोड़ रुपये की राशि खर्च करके सड़क निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। विभाग की ओर से सड़क के पुननिर्माण का कार्य करीब छह माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

उक्त रोड से प्रतिदिन अनेक वाहन चालकों का आवागमन होता है। सड़क की दयनीय हालत के कारण वाहनों का मरम्मत खर्च बढ़ रहा है। प्रदेश सीएम मनोहर लाल की ओर से शिलान्यास करने के लगभग तीन माह बाद पीडब्लूडी व बीएंडआर विभाग की ओर से गांव कालांवाली वाया असीर से गांव माखा तक सड़क अपग्रेडेशन का कार्य शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से पुरानी टूटी व जर्जर सड़क को उखाड़कर सड़क का नवीनीकरण किया जाएगा।
इसके अलावा सड़क को 12 फुट से बढ़ाकर 18 फुट करके दोनों साइडों से तीन-तीन फुट चौड़ा किया जाएगा। सड़क निर्माण को लेकर विभाग की ओर से सड़क की साइडों में मिट्टी डालकर समतल बनाने का कार्य किया जा रहा है। जोकि तीव्र गति से जारी है।
विज्ञापन

इन गांवों के लोगों को होगा फायदा
गांव कालांवाली से वाया असीर होकर गांव माखा रोड तक पहले मार्केटिंग बोर्ड के अधीन आता था। जिसके बाद इसे पीडब्ल्यूडी व बीएंडआर के अधीन कर दिया गया। उक्त सड़क का निर्माण मार्केटिंग बोर्ड की ओर से करीब 7 वर्ष से भी ज्यादा समय पहले किया गया था। सड़क टूटने को लेकर ग्रामीण कई बार शिकायत देकर निर्माण कार्य करवाने की मांग कर चुके थे, लेकिन सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद गांव कालांवाली, गांव असीर, गांव माखा, गांव खोखर, गांव तिगडी, गांव नौरंग, गांव चट्ठा सहित कई गांवों के लोगों को काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

सड़क के निर्माण का कार्य जारी है। जोकि अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। सड़क का निर्माण होने के बाद कई गांवों के लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
- अंकुर कुमार, जेई, पीडब्लूडी व बीएंडआर कालांवाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें