फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो छात्राएं घायल, एक गंभीर

Thu, 30 Mar 2017 12:33 AM IST
amarujala/Sirsa
विज्ञापन
Injured Student
विज्ञापन
बुधवार बाद दोपहर सिरसा रोड पर चौहान नगर के समीप हुए सड़क हादसे में स्कूटी स्वार दो छात्राएं घायल हो गईं, जिन्हें डबवाली के सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन करवाया गया। यहां एक छात्रा की गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचाराधीन वार्ड 21 निवासी घायल प्रेरणा ने बताया कि वह राजकीय महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। वह अपनी सहपाठी हरप्रीत कौर पुत्री हरजिंद्र सिंह के साथ कॉलेज में छुट्टी होने के बाद स्कूटी पर सवार होकर घर वापस आ रही थी। स्कूटी हरप्रीत चला रही थी। रास्ते में चौहान नगर के समीप सामने से तेज रफ्तार रांग साइड आ रहे एक बाइक सवार से बचते हुए उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें संभाला। पीछे से आ रहे मंडी किलियांवाली निवासी सुखविंद्र सिंह ने उन्हें अपनी कार में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया। यहां हरप्रीत की गंभीर अवस्था को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें