फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: वीर बाल दिवस पर निबंध स्पर्धा के नतीजे घोषित, अब राज्यस्तर पर जाएंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। छोटे साहिबजादों की शहादत को स्मरण करते हुए जिले में वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता का परिणाम जारी किया गया। इसमें कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और पंजाबी भाषाओं में भाग लिया था। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अब राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में जिलास्तर पर प्रत्येक भाषा के विजेता को 3100 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। वहीं, राज्यस्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागी को 21 हजार रुपये, द्वितीय को 11 हजार रुपये और तृतीय को 5100 रुपये दिए जाएंगे। यदि कोई जिला स्तर का विजेता विद्यार्थी राज्यस्तर पर भी प्रथम, द्वितीय या तृतीय स्थान प्राप्त करता है, तो उसे केवल राज्य स्तर की पुरस्कार राशि ही मिलेगी।

निबंध प्रतियोगिता के लिए छोटे साहिबजादों की बहादुरी, साहिबजादों के जीवन से मैंने क्या सीखा, साहस और सत्य नन्हें शहीदों का संदेश, छोटे साहिबजादों की कहानी आज के बच्चों को कैसे प्रेरित करती है। गुरु तेग बहादुर जी पारिवारिक विरासत, चार साहिबजादों की वीरता की दास्तान, माता गुजरी और छोटे साहिबजादे व शहादत का सफर जैसे विषय निर्धारित किए गए थे।
विज्ञापन


-

विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

प्रतियोगिता के सफल आयोजन और विद्यार्थियों की भागीदारी की सराहना करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साईं व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. विजय लक्ष्मी ने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें राज्यस्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

-

भाषावार परिणाम इस प्रकार रहे

हिंदी भाषा :

- जीएसएसएस साहुवाला द्वितीय की जन्नत ने प्रथम रही।

- जीएसएसएस महाबीर दल की चांदनी ने द्वितीय स्थान पर रही।

-

पंजाबी भाषा :

- एएमएसएसएस झिड़ी के गुरनजीत सिंह प्रथम रहा।

- जीएसएसएस नीमला की अंजू द्वितीय स्थान पर रहीं।

-

संस्कृत भाषा :

-जीजीएसएसएस कोटली की ममता रानी प्रथम रही।

- जीएमएसएसएस फरवाई कलां की जीया द्वितीय स्थान पर रहीं।



अंग्रेजी भाषा :

- जीएसएसएस मेहनाखेड़ा की वर्षा प्रथम रही।

- एफएफवीआरडी जीएमएसएसएस डबवाली की लवप्रीत ने द्वितीय स्थान पर रही।

-

छोटे साहिबजादों का बलिदान आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को अपने इतिहास, संस्कृति और महान बलिदानों से जुड़ने का अवसर मिलता है। सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई और उन्होंने राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं। - अमित मनहर, नोडल अधिकारी कार्यक्रम, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें