फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: फुले के जीवन व संघर्ष से प्रेरणा लेने का संकल्प

विज्ञापन
सिरसा।रिसालिया खेड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में एनएसएस ​शिविर के दौरान मौजूद विद्या - फोटो : bhadrawah news
विज्ञापन
सिरसा। रिसालियाखेड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तीसरे दिन शनिवार को विद्यार्थियों की ओर से सामाजिक जागरूकता एवं स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिविर प्रभारी इंदरजीत मेहरा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सावित्रीबाई फुले जयंती के अवसर पर प्रेरणादायक विचारों के साथ हुई।
विज्ञापन


अध्यापक मनोज शर्मा ने विद्यार्थियों को सावित्रीबाई फुले के जीवन, उनके संघर्ष और शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बच्चों को शिक्षा के महत्व को समझाया। इसके बाद स्वयंसेवकों की ओर से गांव में जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें स्वच्छता, शिक्षा एवं सामाजिक जिम्मेदारियों से जुड़े नारे लगाए गए।

रैली के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही गांव के खेल मैदान एवं पार्क में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। सभी इस मौके पर प्रभारी इंद्रजीत ने विद्यार्थियों को स्वच्छता का महत्व, साफ-सफाई से होने वाले स्वास्थ्य लाभ, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी दैनिक आदत का हिस्सा होनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवकों ने स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। इस मौके पर मनोज शर्मा, मुरारीलाल, संदीप, हरजीत, पवन, मुकेश छापोला, सुनील कुमार व दीपक वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें