फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: गंदगी व पेयजल समस्या को लेकर हाउसिंग बोर्ड फ्लैट वासियों ने जड़ा गेट पर ताला, बोले- प्लाट दे प्रशासन

Thu, 17 Aug 2023 01:46 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

सिरसा में फ्लैटों में सीवरेज का दूषित पानी फैलने, गंदगी होने और पेयजल पानी न आने से परेशान हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट वासियों ने नौ बजे रोष प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और फ्लैटों के गेट को ताला लगा दिया और रोष प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
लोगों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा में हाउसिंग बोर्ड के फ्लैटों में विस्थापित किए गए थेहड़ वासियों को बीते छह वर्षों से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर बिजली, पेयजल और साफ सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण वीरवार सुबह फ्लैट वासियों ने फ्लैटों के गेट पर ताला जड़ दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर उनकी मांग को जल्द ही पूरा नहीं किया गया तो वह रोड जाम करने को भी मजबूर होंगे। हालांकि दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेस नेता राजकुमार शर्मा और वीरभान मेहता ने वहां पर पहुंचकर साफ-सफाई करवाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने ताला खोल दिया। 

विज्ञापन


फ्लैट वासी बोले: थेहड़ से विस्थापित करने के बाद प्लाट दिए जाने का दिया था आश्वासन 
फ्लैटों में सीवरेज का दूषित पानी फैलने, गंदगी होने और पेयजल पानी न आने से परेशान हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट वासियों ने नौ बजे रोष प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और फ्लैटों के गेट को ताला लगा दिया और रोष प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। वहीं फ्लैट वासी रमेश कुमार, हरबंस लाल, ओमप्रकाश, विकी, सुखविंद्र कौर, माया देवी ने बताया कि उनकी फ्लैटों में एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई आती है। जोकि दूषित पानी दिया जाता है। वह पानी पीने लायक तक नहीं है।

छह वर्ष से बिजली, पानी और गंदगी के कारण हो रहे है परेशान, अधिकारी नहीं कर रहे सुनवाई 
वहीं फ्लैटों में सीवरेज की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। यहां पर न तो सफाई का काम होता है और न ही सीवरेज लाइन साफ होती है। वह पहले भी इस मांग को लेकर अधिकारियों से बातचीत व प्रदर्शन कर चुके है। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। इसके कारण अब उन्हें फिर से गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ा है। वहीं उन्होंने कहा कि थेहड़ पर उनके खुद के मकान थे वहां पर बिजली, पानी सहित अन्य हर प्रकार की सुविधा थी।
विज्ञापन


लेकिन प्रशासन ने धक्का करते हुए और उन्हें वहीं सुविधा और प्लाट देने का आश्वासन देकर फ्लैटों में छह वर्ष पहले भेजा था। जोकि आज तक वह परेशानियों को झेल रहे है। अब वह प्लाट और अन्य समस्या को लेकर अधिकारियों के पास जाते है तो उनकी सुनवाई तक नहीं की जाती। हालांकि दोपहर बाद कांग्रेस नेताओं ने मौके पर पहुंचकर फ्लैट वासियों को साफ सफाई और अन्य सुविधा देने का आश्वासन दिया। जिसके बाद उन्होंने रोष प्रदर्शन खत्म कर दिया और वापस लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें