सिरसा के भावदीन टोल प्लाजा पर किसानों का दूसरे दिन धरने को खत्म कर दिया है। किसान खरीफ 2022 फसल के बीमा क्लेम की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे। हालांकि दूसरे दिन सुबह किसानों ने टोल प्लाजा से आवाजाही के लिए एक एक गेट खोल दिया। जिससे वाहन चालकों को काफी राहत मिली है। किसान टोल को पर्ची मुक्त करवाकर बैठे है। किसानों ने प्रशासन के आश्वासन पर धरने को खत्म करने का एलान किया है।