फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: धूप खिलने से मिली राहत, चार डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान

Wed, 10 Jan 2024 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। करीब दो सप्ताह बाद आखिरकार बुधवार को करीब 3 से 4 घंटे तक अच्छी धूप निकली। जिससे लोगों ने राहत के सांस ली। धूप निकलने से ठिठुरन भी कम हुई है। वहीं कोहरा छंटने और धूप निकलने से अधिकतम तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

बता दें कि करीब दो सप्ताह से सूर्य देव के दर्शन ही लोगों को नहीं हो रहे थे। हालांकि बीच में दो दिन 20 से 30 मिनट के लिए धूप निकली थी, लेकिन उससे ठंड पर कोई असर नहीं पड़ा था। बुधवार को दोपहर के समय अच्छी धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। दिन के समय लोग छतों पर बैठकर धूप सेंकते नजर आए। इससे पूर्व सुबह आसमान में धुंध छाई रही। लेकिन दोपहर करीब 12 बजे के करीब धूप खिल गई। जिससे ठिठुरन भी कम हुई। दोपहर को निकली धूप शाम तक रही। जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। वहीं धूप खिलने से सार्वजनिक स्थानों और पार्कों में भी लोगों की अच्छी चहल-पहल रही।
अधिकतम तापमान में हुई बढ़ोतरी
बुधवार को अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। वहीं न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा। वहीं बीते दिन मंगलवार को अधिकतम तापमान 11 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया था। आईएमडी के अनुसार अगले तीन दिन तक मौसम में बदलाव रहेगा। उसके बाद धूप निकलने से मौसम में ठहराव रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें