फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नागरिक अस्पताल में इंटरनेट सेवा बहाल होने से मिली राहत

विज्ञापन
सिरसा। नागरिक अस्पताल में सर्वर चलने पर अल्ट्रासांउड के लिए लाईन में लगे मरीज। संवाद
विज्ञापन
सिरसा। जिला नागरिक अस्पताल में ट्रामा सेंटर के भवन में सुधारीकरण के चलते सोमवार को इंटरनेट सेवा प्रभावति होने से सर्वर बंद रहा था।इसके कारण दिनभर मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। वहीं, मंगलवार को सुबह से ही इंटरनेट सेवा से सर्वर सेवा बहाल होने के कारण कर्मचारियों सहित मरीजों को राहत मिली है।
विज्ञापन




मंगलवार को नागरिक अस्पताल में 1200 के करीब मरीज दवा लेने के लिए पहुंचे। इसमें नागरिक अस्पताल में सर्वर चलने से मरीजों को पर्ची काउंटर, दवा काउंटर, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ओपीडी और आईपीडी में ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि नागरिक अस्पताल में ट्रामा सेंटर भवन में सुधारीकरण का कार्य प्रगति पर चल रहा है।
इसके कारण तोड़फोड़ से इंटरनेट सेवा सर्वर की लाइन में कट लगने से सोमवार को समस्या आई थी। इसके बाद सोमवार देर रात तक लाइन को दुरुस्त करने का काम चला। मंगलवार को सर्वर लाइन के दुरूस्त होने से मरीजों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई है।
विज्ञापन


सर्वर दुरुस्त होने से नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों को लंबी लाइनों में लगकर घंटों इंतजार नहीं करना पड़ा जो सोमवार को करीब मरीजों को लाइनों में लगकर घंटों इंतजार करना पड़ा था।
कर्मचारियों ने ली राहत की सांस
जानकारी देते हुए नागरिक अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि सर्वर चलने से राहत की सांस ली है और सोमवार को ऑफलाइन सिस्टम के जरिये कॉपी पैन से काम कर मरीजों सहित हमें भी परेशानी का सामना करना पड़ा है। सर्वर के काम ने करने से टीकाकरण सहित अन्य दवाइयों को फार्मेसी से ईश्यू करवाने के लिए भी ऑफलाइन रिकार्ड दर्ज किया गया था। इससे मरीजों को टीकाकरण सहित अन्य सेवाओं के लिए परेशान होना पड़ा। वहीं, मंगलवार को सर्वर चलने सभी काम सुचारू रूप से किए गए।


नागरिक अस्पताल में ट्रामा सेंटर में सुधारीकरण के चलते सर्वर की लाइन कटने से सोमवार को समस्या आई थी, लेकिन सोमवार देर रात का मेकेनिक ने सर्वर लाइन को दुरुस्त कर दिया। इससे मंगलवार को नागरिक अस्पताल में दवा लेने के लिए आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा है। डॉ. पवन कुमार, पीएमओ, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें