सिरसा। जेसीडी कॉलेज में रेड रन मैराथन को हरी झंडी दिखाते हुए डॉ. जय प्रकाश । संवाद
सिरसा। बरनाला रोड स्थित जननायक चौधरी देवीलाल कॉलेज में नागरिक अस्पताल की ओर से रेड रन मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें क्षय रोग विभाग की ओर से जिला स्तर पर पांच किलोमीटर मैराथन करवाई गई है। इसमें जिले से इस प्रोगाम के तहत जुड़े रेड रिबन कल्ब के 14 शिक्षण संस्थानों से आए हुए विद्यार्थियों ने भाग लिया है।
मैराथन का मुख्य उद्देश्य युवाओं सहित छात्रों को सघन एचआईवी के बारे में जागरूक करना है। नागरिक अस्पताल के क्षय रोग विभाग की ओर से शनिवार को पांच किलोमीटर पुरुष- महिला रेड रन मैराथन हुई। जिसमें जिले भर के 23 रेड रिबन शिक्षण संस्थानों से आए छात्रों ने भाग लिया। संस्थान की ओर से महानिदेशक डॉ. जयप्रकाश ने इस मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
नागरिक अस्पताल के आईसीटीसी काउंसलर व रेड रिबन क्लब्स समन्वयक कमल निर्वाण ने बताया विश्व नशा निरोधक दिवस एवं अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस अभियान के तहत, युवाओं को एड्स के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इस मैराथन का आयोजन किया गया है। हरियाणा राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी की ओर से जिले के 23 शिक्षण संस्थानों में रेड रिबन क्लब्स गठित किए हुए है। उनमें से 14 कॉलेजों के 200 के करीब विद्यार्थियों ने इस मैराथन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है।
200 विद्यार्थियों ने लिया भाग
इस मैराथन में 200 के करीब विद्यार्थियों ने भाग लिया। वहीं, इसमें प्रथम, द्वितीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया है। इस कार्यक्रम में क्षय रोग विभाग से राकेश ने क्षय रोग के कारण, लक्षण एवं उपचार के बारे में जानकारी दी। वहीं, जिला मानसिक स्वास्थ्य विभाग से बलविंद्र ने नशे के दुष्परिणामों एवं अच्छे मानसिक स्वास्थ्य का हमारे जीवन में क्या महत्व है, इसके बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर जिला मानसिक स्वास्थ्य विभाग से सोशल वर्कर कंवर सैन, रणजीत, विभिन्न कालेजों के नोडल अधिकारी एवं स्टाफ सदस्य उपस्थिती दर्ज कराई।