चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय प्रशासन की माने तो गैर शिक्षक कर्मचारियों की कमी के कारण काफी हद तक काम प्रभावित हो रहा है। इसके चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में नई भर्ती होने से विश्वविद्यालय में रखरखाव से लेकर नई बनाए जानी वाली लैब को चलाने में कोई परेशानी नहीं होगी।
सिरसा की चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में गैर शिक्षक कर्मचारियों की भर्ती को लेकर प्रदेश सरकार से अनुमति मिल गई है। ऐसे में विवि प्रशासन जल्द ही कार्यकारी परिषद की बैठक बुलाकर भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी। सीडीएलयू में 83 पदों पर गैर शिक्षक कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। इनमें से नियमित तौर पर 38 और एचकेआरएन के तहत 45 पदों पर भर्ती होगी।
विज्ञापन
विवि प्रशासन की माने तो गैर शिक्षक कर्मचारियों की कमी के कारण काफी हद तक काम प्रभावित हो रहा है। इसके चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में नई भर्ती होने से विश्वविद्यालय में रखरखाव से लेकर नई बनाए जानी वाली लैब को चलाने में कोई परेशानी नहीं होगी। विवि प्रशासन अब गैर शिक्षक कर्मचारियों की भर्ती के साथ शिक्षकों की भर्ती को लेकर भी कार्य योजना बना रहा है। दोनों की भर्ती को लेकर जल्द ही कार्यकारी परिषद की बैठक का आयोजन किया जाएगा, ताकि प्रक्रिया को शुरू किया जा सके।
यह हैं नियमित पद
परीक्षा नियंत्रक
अकाउंटेंट
लैब-टैक्निशियन
प्रोग्रामर
डिप्टी सुपरिटेंडेंट
सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट
असिस्टेंट
क्लर्क
सेनेटरी इंस्पेक्टर
लैब अटेंडेंट
चपरासी
माली
कौशल रोजगार निगम के अंतर्गत
सुपरवाइजर
कंप्यूटर असिस्टेंट
डिस्पेंसरी अटेंडेंट
क्लर्क
ड्राइवर
चौकीदार
कुक
माली
चपरासी
अधिकारी के अनुसार
विज्ञापन
सरकार से विवि में गैर शिक्षक कर्मचारियों के पदों पर भर्ती को लेकर अनुमति मिली है। नियमित रूप और हरियाणा कौशल रोजगार निगम दोनों के अंतर्गत हमें कर्मचारियों की भर्ती करनी है। इसको लेकर जल्द ही कार्यकारी परिषद की बैठक बुलाई जाएगी। इन भर्ती की अनुमति मिलने से विवि प्रशासन प्रबंधन स्तर पर मजबूत होगा। - आरके बंसल, कुलसचिव , सीडीएलयू