फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश-गोशाला सेवा संघ की जिलास्तरीय कमेटी का पुनर्गठन : योगेश बिश्नोई तीसरी बार बने जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत करते लोग।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ओढां। गोवंश-गोशाला सेवा संघ हरियाणा की बैठक प्रदेशाध्यक्ष डॉ. जगदीश मलिक की अध्यक्षता मेें सिरसा की श्री गोशाला में हुई। इस दौरान संघ की जिलास्तरीय कमेटी का पुनर्गठन किया गया। इसमें योगेश बिश्नोई को तीसरी बार जिलाध्यक्ष चुना गया। ओमप्रकाश ज्याणी को कार्यकारी जिलाध्यक्ष, प्रेम कुमार कंदोई को महामंत्री व ओंकार गोयल को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इसके अलावा जिले के सभी ब्लॉकों के अध्यक्षों का चुनाव किया गया। इसमें अमीलाल पारीक को डबवाली ब्लॉक अध्यक्ष, पलविंदर चहल को ओढां ब्लॉक अध्यक्ष, सत्यनारायण कुलडिय़ा को सिरसा ब्लॉक अध्यक्ष, रमेश बैनीवाल को रानियां ब्लॉक अध्यक्ष, ओमप्रकाश सिहाग को ऐलनाबाद ब्लॉक अध्यक्ष, ओमप्रकाश बैनीवाल को नाथूसरी चोपटा ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। नवचयनित कमेटी ने सभी आश्वस्त किया कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई, उसका वे पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए गोवंश व गोशालाओं के हित में कार्य करेंगे।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष डॉ. जगदीश मलिक ने अपने संबोधन में गोशालाओं को चारे के लिए राशि जारी करने पर सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार प्रतिदिन 50 रुपये प्रति गोवंश के हिसाब से गोशालाओं को देती है तो जहां गोवंश बेसहारा नहीं घूमेगा तो वहीं दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष योगेश बिश्नोई ने कहा कि वे गोवंश की देखरेख व सेवा में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। इस अवसर पर संघ के प्रदेश संयोजक कुलवीर खरब के अलावा गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत, रोहतक व फतेहाबाद सहित अन्य जिलों के प्रभारी व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें