फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चाकू दिखाकर बदमाशों ने दो लोगों से 10 हजार रुपये व मोबाइल लूटा

Sat, 27 May 2023 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। गांव खारियां से बालासर रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने चाकू दिखाकर दो लोगों से 10 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। पुलिस शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीडि़त बलवान ने रानियां थाने में दी शिकायत में बताया कि वह अपने साथी भूप सिंह के साथ शुक्रवार शाम पांच बजे बाइक पर सवार होकर खारियां से ऐलनाबाद की तरफ जा रहा था। बालासर रोड पर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उनका मोटरसाइकिल रुकवाया। आरोपियों ने चाकू दिखाते हुए उनसे पैसे व मोबाइल लूट लिया। बलवान सिंह ने बताया कि बदमाशों ने उससे 3 हजार रुपये और भूप सिंह से सात हजार रुपये व मोबाइल छीना है। रानियां थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें