फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रवि मिस्टर फ्रेशर व कविता मिस फ्रेशर चुने गए

Thu, 19 Sep 2024 07:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा के नेशनल कॉलेज में चुने गए मिस फ्रेशर और मिस्टर फ्रेशर। 
विज्ञापन
सिरसा। सीएमके नेशनल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जन संचार विभाग की ओर से नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत प्राचार्या डॉ. रंजना ग्रोवर व शिक्षकों के पारंपरिक स्वागत से हुई।
विज्ञापन


विभागाअध्यक्षा डॉ. दीपिका शर्मा ने बताया कि फ्रेशर्स के दौरान विद्यार्थियों ने सोलो डांस, ग्रुप डांस, सिंगिंग आदि विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही रैंप वॉक, गेम्स आदि से भी विद्यार्थियों ने मस्ती की। समारोह की अध्यक्षता करते प्राचार्य डॉ. रंजना ग्रोवर ने प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संस्थान में अपने समय का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस मौके पर अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष अंशु उप्पल ने भी विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता व व्यक्तिगत विकास के साथ राष्ट्र निर्माण का महत्व बताया। इस अवसर पर रवि मिस्टर फ्रेशर व कविता मिस फ्रेशर चुने गए। रोहित कुमार मिस्टर पर्सनेलिटी तथा मुस्कान मिस पर्सनेलिटी चुने गए। सहायक प्रवक्ता शालू मेहता ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। विभाग से मिस्टर राजेश कुमार व ललित पोपली भी मौजूद रहे। इस समारोह में जतिन और प्रियंका ने मंच संचालन किया।
विज्ञापन


शहीद मदन लाल ढींगड़ा को किया नमन

सिरसा। राजकीय बहुतकनीकी से सेवानिवृत्त प्रोफेसर एवं सामाजिक कार्यकर्ता संजीव कालड़ा ने बुधवार को शहीद मदन लाल ढींगड़ा की जयंती पर उनकी प्रतिमा को नमन किया और लोगों को फलाहार वितरित किया। इस अवसर पर इंजीनियर सौरभ राठौर भी उपस्थित थे। प्रो. कालड़ा ने लोगों का आह्वान किया कि शहीदों को हमेशा सम्मान दें और उन्हें याद रखें। जो लोग शहीदों को भूल जाते हैं, वे अधिक समय तक आजादी के जश्न नहीं मना पाते।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें