फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चुनाव पर्यवेक्षक ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

Thu, 19 Sep 2024 07:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
कालांवाली में पिंक बूथ का निरीक्षण करते चुनाव पर्यवेक्षक जी क्रिस्ट किशोर।
विज्ञापन
सिरसा। चुनाव पर्यवेक्षक जीक्रिस्ट किशोर कुमार ने बुधवार को बडागुढ़ा और रघुआना के पिंक बूथ, पीडब्ल्यूडी बूथ, युवा और मॉडल बूथ का निरीक्षण किया और सुविधाओं का जायजा लिया। बडागुढ़ा में उन्होंने युवाओं को मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने बूथों पर रैंप, बिजली, पानी, शौचालय और व्हील चेयर की व्यवस्था की जांच की। बीएलओ को सभी मतदान केंद्रों पर पिंक थीम बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर सुविधाओं की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं के लिए रैंप सुविधा, महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय, पेयजल, टेबल व कुर्सियों के साथ-साथ छांव आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मतदान केंद्रों के अंदर रोशनी के लिए बिजली की व्यवस्था करवाई जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मतदान केंद्रों में जहां कहीं भी कमी नजर आए, उसे शीघ्रता से दूर किया जाए।

मतदान के दिन और मतदान से एक दिन पहले प्रिंट मीडिया विज्ञापन का प्रमाणीकरण जरूरी

सिरसा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग के नियमानुसार मतदान के दिन और एक दिन पहले प्रिंट मीडिया में विज्ञापन प्रकाशित कराने से पहले प्रत्याशी या राजनीतिक दल को मीडिया मॉनिटरिंग एवं सर्टिफिकेशन कमेटी (एमसीएमसी) से प्रमाणपत्र लेना होगा। वहीं टीवी और लोकल केबल टीवी में विज्ञापन प्रसारित कराने के लिए नामांकन करते ही एमसीएमसी से प्रमाणित कराना होगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में निर्देशन में एमसीएमसी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि एमसीएमसी पूरी गंभीरता से अपना कार्य कर रही है। इसके अलावा पेड न्यूज पर नजर रखने के लिए सिरसा जिला में लघु सचिवालय प्रांगण स्थित वाणिज्य भवन के चतुर्थ तल पर स्थित डीआईपीआरओ कार्यालय में एमसीएमसी सेल स्थापित किया गया है। एमसीएमसी चुनाव के दौरान ऐसे समाचारों पर पैनी नजर रखेगी, जो पेड न्यूज की श्रेणी में आते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी पूर्ण निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें