फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: तीन जगहों पर आतिशबाजी के साथ होगा रावण का दहन

विज्ञापन
सिरसा।चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के सामने मैदान में बनाया गया रावण। संवाद
विज्ञापन
सिरसा। असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरे का पर्व इस बार जिलेभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। रामलीला मैदानों और सार्वजनिक स्थलों पर रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के विशालकाय पुतलों का दहन कर बुराई के अंत का संदेश दिया जाएगा। शहर में इस बार तीन बड़े स्थानों पर दशहरे के आयोजन किए जा रहे हैं, जिनकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

इस बार दशहरे पर खास आकर्षण का केंद्र बनने वाले पुतले 60 से 70 फीट ऊंचे बनाए गए हैं। कलाकारों और कारीगरों ने दिन-रात मेहनत कर इन पुतलों को अंतिम रूप दिया है। पुतलों को रंग-बिरंगे कपड़ों और आकर्षक सजावट से तैयार किया गया है, ताकि वे देखने में बेहद आकर्षक और भव्य लगें।
श्री विष्णु क्लब की अनोखी झलक
श्री विष्णु क्लब की ओर से इस बार दशहरे पर दर्शकों के लिए एक अनोखी झलक पेश की जाएगी। क्लब की टीम ने 20 फीट लंबी जलेबी आकार की मूंछ तैयार की है, जो रावण के पुतले में लगाई जाएगी। खास बात यह है कि रावण के पुतले के मुंह से चीखें निकलेंगी, जो दर्शकों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र होगा। आयोजनकर्ताओं का कहना है कि इस बार पुतलों में टेक्नोलॉजी और क्रिएटिविटी का खास मिश्रण देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


श्री रामा क्लब के चार पुतले
श्री रामा क्लब की ओर से इस बार चार अलग-अलग पुतले तैयार किए गए हैं। इनमें मुख्य पुतला 70 फीट ऊंचा रावण का होगा, जबकि मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले भी भव्य आकार में तैयार किए गए हैं। क्लब के पदाधिकारियों का कहना है कि इस बार पुतलों में आतिशबाजी का विशेष इंतजाम किया गया है, ताकि दहन के समय नजारा और भी भव्य लगे। श्री रामा क्लब का आयोजन एचएसवीपी के ग्राउंड (सावन स्कूल के सामने) होगा।
सियाराम क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट का आयोजन

सियाराम क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दशहरे का कार्यक्रम एमडीके स्कूल के पास आयोजित होगा। यहां भी बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। आयोजन समिति ने बताया कि बच्चों और महिलाओं के लिए विशेष बैठने की व्यवस्था रहेगी। साथ ही, सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन से तालमेल किया गया है।

विष्णु क्लब का कार्यक्रम सीडीएलयू मैदान में

शहर में तीसरा बड़ा आयोजन सीडीएलयू के सामने ग्राउंड में श्री विष्णु क्लब की ओर से होगा। यहां विशाल पुतलों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। आयोजन समिति ने बताया कि रावण दहन से पहले रामलीला का मंचन किया जाएगा, जिसमें श्रीराम और रावण का युद्ध दिखाया जाएगा।

प्रशासन ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दशहरे के कार्यक्रमों को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस विभाग की ओर से कार्यक्रम स्थलों पर पर्याप्त संख्या में जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा, दमकल विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रहेगी ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें