- गर्भवती होने का पता चलने पर पीड़िता ने परिजनों को बताई आपबीती
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। दसवीं की परीक्षा देने के बाद अपने मामा के घर छुट्टियां बिताने गई एक नाबालिग के साथ ममेरे भाई ने दुष्कर्म किया। नाबालिग के गर्भवती होने पर इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस प्रवक्ता राजपाल के मुताबिक नाबालिग ने रिपोर्ट में बताया है कि मार्च 2026 में उसने दसवीं की परीक्षा दी थी। इसके बाद अपने मामा के घर छुट्टियां बिताने चली गई। एक दिन मामा-मामी घर पर नहीं थे। इसी दौरान मामा के बेटे ने उससे दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण उसने किसी को कुछ नहीं बताया। पेट में दर्द होने पर परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। जांच में पता चला कि वह गर्भवती है। उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।