फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग रेप पीड़िता दिया बच्चे को जन्म पिता ने डीएनए पर जताई आपत्ति, जाने क्यों

Wed, 21 Jan 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक नाबालिग रेप पीड़िता ने सोमवार रात को मृत बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन


सलाखों के पीछे बंद आरोपी को कठोर सजा दिलाने के लिए नवजात बच्चे के सैंपल लिए गए। जिन्हें डीएनए के लिए पुलिस मधुबन स्थित प्रयोगशाला में भेजेगी।

उधर, पीड़िता के पिता ने डीएनए जांच पर आपत्ति जाहिर करते हुए कहा कि पुलिस आरोपी के कहने पर कदम उठा रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ साक्ष्य पुख्ता करने के लिए अदालत के आदेश पर जांच करवाई जा रही है।

यह था मामला
नौ सिंतबर 2014 को एक रिक्शा चालक ने पुलिस को शिकायत देकर कहा था कि उसने नौ-दस वर्ष पूर्व एक लड़की को गोद लिया था।

जो अब करीब सोलह वर्ष की है। उसकी बेटी एक सरकारी विद्यालय में नौवीं कक्षा की छात्रा है। इंदिरा नगर में रहने वाला 30 वर्षीय मलकीत सिंह उसकी बेटी को डरा धमकाकर पिछले छह माह से बलात्कार कर रहा था।
विज्ञापन


बेटी के गर्भवती होने पर उसने अल्ट्रासाउंड करवाया। पता चला कि उसकी कोख में साढ़े पांच माह का बच्चा पल रहा है।

नाबालिग ने पुलिस को बताया था कि आरोपी स्कूल जाते समय आरोपी उसका रास्ता रोकता था। सरेआम उसे उठा ले जाने तथा उसके पिता को मार देने की धमकी देता था।

नाबालिग ने यह भी बताया था कि छह माह के दौरान आरोपी ने एक खंडहरनुमा फैक्टरी तथा उसके घर में घुसकर कई बार दुष्कर्म किया।

धमकी देने के चलते उसने अपने पिता को उपरोक्त बात नहीं बताई थी। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद मलकीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।

जो अब सलाखों के पीछे है। शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अदालत में चालान प्रस्तुत किया था।

उस समय पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुख्ता तथ्य जुटाने के साथ बच्चे की परवरिश के लिए अदालत से बच्चे का डीएनए करवाने की अनुमति मांगी थी। जिस पर अदालत ने पुलिस को अनुमति दे दी।

ग्यारह दिन पहले हुई डिलीवरी
गर्भवती रेप पीड़िता का कई बार अल्ट्रासाउंड किया गया। चिकित्सक ने डिलीवरी के लिए 30 जनवरी 2015 की तिथि निर्धारित की थी।

निर्धारित तिथि से 11 दिन पूर्व सोमवार रात को पीड़िता को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। पीड़िता का पिता उसे सरकारी अस्पताल ले आया।

यहां उसके मृत बच्चा पैदा हुआ। शहर थाना पुलिस ने नवजात बच्चे के शव को कब्जे में करके उसका पोस्टमार्टम करवाया। डीएनए के लिए सैंपल जुटाए। शव को उसके वारिसों के हवाले कर दिया।

नाबालिगा के पिता को आपत्ति
नाबालिग रेप पीड़िता के पिता ने डीएनए जांच पर आपत्ति दर्ज की है। उसका कहना है कि पुलिस आरोपी के कहने पर कार्य कर रही है। चूंकि आरोपी पैदा हुए मृत बच्चे को अपना नहीं मानता है। आरोपी के बहकावे में आकर ही पुलिस डीएनए करवाने जा रही है।
विज्ञापन


पेट में हो गई बच्चे की मौत
डिलीवरी के समय किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई। बच्चे की मौत रेप पीड़िता के पेट में हो गई थी। डिलीवरी के दौरान बच्चा मृत पैदा हुआ।

पोस्टमार्टम किया गया है। डीएनए के लिए उसकी स्किन के सैंपल लिए गए हैं। जो पुलिस को सौंप दिए गए हैं। पीड़िता का स्वास्थ्य ठीक है।
-एमके भादू, एसमएओ, डबवाली

मधुबन जाएंगे सैंपल
अदालत की अनुमति से डीएनए जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। सैंपल को जांच के लिए मधुबन स्थित प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-दलीप सिंह, प्रभारी, शहर थाना, डबवाली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें