सिरसा। शहर के एक कॉलोनी के एक घर में घुसकर एक महिला से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि करीब एक साल पूर्व उसके पड़ोस में रहने वाला साजन दीवार फांदकर रात्रि को उसके घर में आ गया और डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं आरोपी ने इस बारे किसी को बताने पर उसे व उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। गत दिवस उसने तंग आकर परिजनों को इस संबंधी बताया, जिसके बाद परिजन उसे लेकर महिला थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। जांच अधिकारी एएसआई नीलम ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी को काबू कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।