फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या को लेकर आक्रोश

Sun, 21 May 2017 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
प्रदशन करते ‌विद्याथी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया सिरसा ने रोहतक में सोनीपत की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसकी नृशंस हत्या के विरोध में शनिवार को सीडीएलयू के गेट के पास पुलिस प्रशासन, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वालो व महिला विरोधी भाषण करने वालो के खिलाफ पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने सभा आयोजित की। इस सभा की अध्यक्षता जिला प्रधान रीतू सिरसा ने की। रोष सभा के बाद जुलूस की शक्ल में छात्रों ने नारेबाजी करते हुए हॉस्टल के गेट से लेकर विश्विद्यालय के गेट तक नारेबाजी की। जिला सचिव खुशबू भारती ने कहा कि प्रदेशभर में महिलाओं के साथ हिंसा और सामूहिक बलात्कार की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। दिल्ली में हुए निर्भया कांड के बाद जन दबाव में जेएस वर्मा कमीशन का गठन किया था जिसकी सिफारिशों को केंद्र व राज्य सरकारें लागू नहीं कर रही है। आए दिन महिलाएं और बच्चियां ऐसी घटनाओं का शिकर हो रही हैं। परंतु राज्य सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

उन्होंने कहा कि इस घटना में पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत दी थी की युवती को परेशान किया जा रहा है परंतु पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की। गुमशुदगी की रिपोर्ट के बावजूद जिस तत्परता के साथ पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए थी वह नहीं की गई। अब तक घटना में शामिल सभी दोषियों को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया मांग करती है कि सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनकी कड़ी से कड़ी सजा सुनिश्चित की जाए। रोष प्रदर्शन में सोनिया सिंह, सोनू दलाल, सहज, देवल, सुनीता, कुलविंदर कौर, नीरज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें