सिरसा। ऐलनाबाद उपचुनाव की घोषणा के साथ ही राजनैतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई है। सोमवार को कांग्रेस के एक बड़े नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। वर्ष 2014 में कांग्रेस पार्टी के ऐलनाबाद से प्रत्याशी रहे रमेश भादू ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में आस्था जताते हुए पार्टी ज्वाइन की है। रमेश भादू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक आवाज पर ऐलनाबाद की नहरों और सेम की समस्या को हल किया है। इसलिए उनके नेतृत्व में आस्था जताते हुए भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की है। रमेश भादू अब तन, मन, धन से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गोबिंद कांडा को चुनाव में कामयाब करने के लिए जुट गए हैं।