फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पूर्व विधायक रामचंद्र कम्बोज हरियाणा गोसेवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

Sun, 09 Aug 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
नवनियुक्त अध्यक्ष रामचंद्र कंबोज को शुभकामनाएं देते क्षेत्र के गणमान्य लोग।
विज्ञापन
फोटो - 34
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। प्रदेश सरकार ने रानियां के पूर्व विधायक राम चन्द्र कम्बोज को हरियाणा गोसेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने 8 अगस्त को इसकी अधिसूचना जारी की। आयोग में एक उपाध्यक्ष और अन्य सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है।
ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। रामचंद्र कम्बोज की नियुक्ति से रानियां में खुशी है। भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने भी शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

अध्यक्ष के रूप में कम्बोज के समक्ष महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां होंगी। इनमें गोवंश संरक्षण, गोशालाओं की व्यवस्था बेहतर बनाना शामिल है। बेसहारा गोवंश की देखभाल और सरकारी योजनाओं को लागू करवाना भी उनकी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन

कम्बोज ने प्रदेश सरकार का आभार जताया और निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वह गोवंश के कल्याण और संरक्षण के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें