फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा प्रमुख जेल से बाहर आ कर रहे बैठकें, रची जा रही साजिश : अंशुल छत्रपति

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या व बलात्कार के मामलों में सुनारिया जेल में सजा काट रहे सिरसा के डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को बीमारी के बहाने महंगे अस्पतालों में उपचार करवाए जाने पर मृतक पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के पुत्र अंशुल छत्रपति ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने ने कहा कि जेल में बंद कैदियों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में दवा दिलाई जाती है और गंभीर होने पर रोहतक पीजीआई तक ले जाया जाता है। इसके विपरीत डेरा प्रमुख के मामले में विशेष रियायत दी जा रही है। उनको पंचसितारा होटल जैसी सुविधाओं वाले अस्पताल में इलाज के लिए भेजा जा रहा है। हत्या व बलात्कार जैसे मामलों में सजा काट रहे गुरमीत सिंह को इस तरह की सुविधाएं देना खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा को कोरोना संक्रमित मरीज को किसी से मिलने भी नहीं दिया जाता। लेकिन राम रहीम के मामले में हनीप्रीत को अटेंडेंट कार्ड जारी किया गया है। हनीप्रीत दिन में कई बार गुरमीत सिंह से मुलाकात कर रही है, जिससे लगता है कि कोई बड़ी साजिश रची जा रही है। उन्होंने इस संबंध में सर्वोच्च न्यायालय व उच्च न्यायालय में शिकायत करने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें