फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की मिलीभगत से मिली डेरा प्रमुख को पैरोल: अंशुल छत्रपति

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को शुक्रवार सुबह जैसे ही पैरोल मिलने की सूचना फैली वैसे ही डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन ने डेरा प्रेमियों को अगले दो दिनों तक गुरुग्राम न जाने का संदेश भेजा। पैरोल के बाद डेरा प्रेमियों ने खुशी भी व्यक्त की। वहीं पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के बेटे अंशुल छत्रपति ने बाबा राम रहीम को इमरजेंसी पैरोल दिए जाने का विरोध जताया। उन्होंने कहा कि साध्वी यौन शोषण व पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या के दोषी राम रहीम जैसे कैदी को पैरोल देना निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की मिलीभगत से यह खेल खेला गया है। उन्होंने कहा कि कभी 24 घंटे और फिर 48 घंटे की कस्टोडियन पैरोल देकर ट्रैक तैयार किया जा रहा है ताकि राम रहीम को आगे पैरोल पर सिरसा लाया जा सके। उन्होंने कहा कि डॉक्टर द्वारा फिट बताये जाने के बाद इमरजेंसी पैरोल के लिए आवेदन करना यह दर्शाता है कि किस तरह सरकार की मिलीभगत से मां की बीमारी का बहाना बनाकर उसे गुरुग्राम ले जाया गया। गौरतलब है कि राम रहीम पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या व साध्वी यौन शोषण मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा भुगत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें