फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गाड़ियों में टक्कर, 4 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर गांव सालमखेड़ा के निकट बुधवार रात्रि दो कारों की भिड़ंत में 4 लोग घायल हो गए। दुर्घटना में दोनों कारों के परखचे उड़ गए। सूचना के बाद ओढां पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को गाड़ी से निकालकर अस्पताल भिजवाते हुए यातायात सुचारु किया। इनोवा गंगानगर से दिल्ली जा रही थी तो वहीं स्विफ्ट ओढां से चोरमार की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गंगानगर निवासी नीरज पूनिया इनोवा में अपने भाई रमेश व 3 अन्य लोगों के साथ दिल्ली एयरपोर्ट जा रहा था। गांव सालमखेड़ा के निकट सामने से आ रही स्विफ्ट कार से इनोवा की भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि स्विफ्ट कार गलत साइड से आ रही थी। दुर्घटना के बाद दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। गश्त कर रहे ओढां थाना प्रभारी को जैसे ही दुर्घटना की सूचना मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर घायलों को गाड़ियों से निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि इनोवा सवार नीरज अपनी पत्नी व बच्चे के साथ विदेश जाने के लिए गंगानगर से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए निकला था। उन्होंने वीरवार अलसुबह फ्लाइट पकड़नी थी। गाड़ी में नीरज का भाई रमेश व विकास उनको छोड़ने जा रहे थे। इस दुर्घटना में नीरज, उसकी पत्नी व रमेश घायल हुए हैं तो वहीं स्विफ्ट में सवार सिंघपुरा निवासी इंद्रजीत घायल हो गया। सभी घायलों को ओढां के बाद सिरसा रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी काशीराम बैनीवाल ने बताया कि घायलों के अभी तक बयान दर्ज नहीं हुए हैं। बयान उपरांत ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें