फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अगस्त को था राम रहीम का जन्मदिन: सिरसा डेरे में बड़े कार्यक्रमों की तैयारी, अब तक 17 बार आया जेल से बाहर

Tue, 25 Aug 2026 11:34 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार/सिरसा

सार

2017 में जेल जाने के बाद से राम रहीम को कई बार पैरोल और फरलो मिल चुकी है। 2020 से अब तक उसकी अस्थायी रिहाई की संख्या 17 हो चुकी है। इससे पहले मई 2026 में उसे 30 दिन की पैरोल मिली थी, जो उसकी 16वीं अस्थायी रिहाई थी।
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। मंगलवार सुबह करीब 6:05 बजे रोहतक की हाई सिक्योरिटी सुनारिया जेल से उसे 21 दिन की फरलो मिली। जेल से बाहर आने के बाद राम रहीम कड़ी सुरक्षा के बीच सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के लिए रवाना हुआ। यह 2017 में सजा होने के बाद 17वीं बार जेल से बाहर आया है। राम रहीम के अगस्त माह में बाहर आने को उसके जन्मदिन से भी जोड़कर देखा जा रहा है। उसका जन्मदिन 15 अगस्त को होता है। डेरा सच्चा सौदा में इस अवधि को लेकर पहले से ही तैयारियां की जा रही थीं। अब उसके डेरे में पहुंचने के बाद बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने की संभावना है। डेरा अनुयायियों में भी इसे लेकर उत्साह है।

विज्ञापन


साध्वियों से यौन शोषण मामले में काट रहा 20 साल की सजा
गुरमीत राम रहीम को अगस्त 2017 में पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने डेरा सच्चा सौदा की दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराया था। 28 अगस्त 2017 को अदालत ने दोनों मामलों में 10-10 साल की सजा सुनाई थी। दोनों सजाएं लगातार चलने के आदेश के कारण उसे कुल 20 साल की सजा भुगतनी है। इसी मामले में वह रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। इसके अलावा राम रहीम को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड और डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह हत्याकांड में भी दोषी ठहराया जा चुका है। हालांकि मार्च 2026 में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में उसे बरी कर दिया था। इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में मामला पहुंचा है।

2017 में सजा के बाद लगातार मिलती रही अस्थायी रिहाई
2017 में जेल जाने के बाद से राम रहीम को कई बार पैरोल और फरलो मिल चुकी है। 2020 से अब तक उसकी अस्थायी रिहाई की संख्या 17 हो चुकी है। इससे पहले मई 2026 में उसे 30 दिन की पैरोल मिली थी, जो उसकी 16वीं अस्थायी रिहाई थी। अब अगस्त 2026 में 21 दिन की फरलो के साथ वह 17वीं बार जेल से बाहर आया है। राम रहीम को इससे पहले अप्रैल 2025 में भी 21 दिन की फरलो मिली थी।
विज्ञापन


उस समय वह रोहतक की सुनारिया जेल से निकलकर सिरसा पहुंचा था। राम रहीम की बार-बार होने वाली अस्थायी रिहाई को लेकर पहले भी राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों की ओर से सवाल उठते रहे हैं। इस बार 21 दिन की फरलो के दौरान वह जन्मदिन माह में डेरा सच्चा सौदा में रहेगा, जहां उसके अनुयायियों की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारियां पहले से चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें