फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुरा माइनर टूटी, 12 एकड़ फसल जलमग्न

विज्ञापन
rajpura minor broken - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
गांव नुहियांवाली के रकबे से होकर गुजरने वाली राजपुरा माइनर नुहियांवाली से राजपुरा के मध्य टूटने से करीब 12 एकड़ फसल जलमग्न हो गई। किसानों की सूचना पर राजस्व विभाग से पटवारी साहब राम ने मौके पर पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों को स्थिति से अवगत करवाया। जिसके बाद नायब तहसीलदार रामनिवास मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने स्थिति का जायजा लेते हुए जेसीबी व किसानों की सहायता से टूटे हिस्से को पाटने का कार्य शुरू करवाया। किसान सतपाल गोदारा, महावीर, नरेश कुमार, दलीप गोदारा ने बताया कि नहर में करीब 30 फुट का कटाव आया है। जिससे करीब 40 एकड़ नरमे व ग्वार की फसल में 2 फुट तक जलभराव हुआ है। उन्होंने बताया कि नहर टूटने के बाद उन्होंने बेलदार को सूचना दी। पानी का बहाव ज्यादा होने के कारण माइनर टूट गया। विभाग से जेई विनय कुमार व रघुवीर शर्मा मौके पर पहुंचे। इस दौरान किसानों की जेई विनय कुमार से बहस हो गई। किसान सतपाल गोदारा, सतवीर, महावीर व राजेंद्र कुमार का आरोप है कि उन्होंने जब जेई विनय कुमार से देरी से आने का कारण पूछा तो उसने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। किसानों ने बताया कि उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को अवगत करवाया था, लेकिन करीब 5 घंटे बाद तक बेलदार के अलावा कोई नहीं पहुंचा।
देरी से पहुंचने पर उन्होंने कहा कि वे माइनर का पानी दूसरी माइनर में छोडने के कार्य में लगे थे। नायब तहसीलदार रामनिवास ने बताया कि मौके पर 2 जेसीबी एवं नुहियांवाली व राजपुरा के किसान कार्य में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें