फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्रार को अब आठ दिनों का वेतन भी मिलेगा

विज्ञापन
रजिस्ट्रार राकेश वधवा की फाइल फोटो। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सीडीएलयू के रजिस्ट्रार राकेश वधवा की नियुक्ति अवधि को लेकर चल रहे विवाद को उच्चतर शिक्षा विभाग ने खत्म कर दिया है। सीडीएलयू के रजिस्ट्रार राकेश वधवा की नियुक्ति को एक जनवरी 2019 से ही मानी जाएगी। इस संबंध में उच्चतर शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव ने आदेश जारी करके स्थिति स्पष्ट कर दी है। ऐसे में अब उन्हें आठ दिनों का वेतन भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

ये था मामला
सीडीएलयू के रजिस्ट्रार राकेश वधवा ने एक जनवरी 2019 को अपना कार्यभार संभाला था। वे डबवाली के सरकारी कॉलेज में एसोसिएशट प्रोफेसर भी थे लेकिन तत्कालीन वीसी विजय कायत ने फाइल में उनकी नियुक्ति आठ जनवरी लिखी थी। साथ ही राज्यपाल को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगा था कि वे कॉलेज से रिलीव नहीं हुए। लेकिन रजिस्ट्रार राकेश वधवा ने अपनी नियुक्ति एक जनवरी को उचित ठहराया था और कहा था कि वे रिलीव हो चुके हैं। इसके बाद उनका आठ दिनों का वेतन भी नहीं दिया गया था। लेकिन इसके विरोध में रजिस्ट्रार ने राज्यपाल को पत्र लिखा था। अब उच्चतर शिक्षा निदेशालय के प्रधान सचिव ने सीडीएलयू को पत्र जारी करके उनकी नियुक्ति एक जनवरी 2019 को माना है। एक जनवरी 2019 से आठ जनवरी 2019 को सेवा अवधि को कंडोन किया जाए। साथ ही उनके कॉलेज से कार्यभार मुक्त होने की अवधि एक जनवरी 2019 मानी गई। साथ ही उन्हें पिछले आठ दिनों का वेतन भी जारी किया जाएगा।
वीसी ने ली फिजिकल विभाग के प्राध्यापकों की बैठक
सीडीएलयू के वीसी राजबीर सिंह सोलंकी ने वीरवार को फिजिकल विभाग के प्राध्यापकों की बैठक ली। बैठक में रजिस्ट्रार राकेश वधवा भी उपस्थित थे। बैठक में खेल परिषद के चार्ज व प्राध्यापकों के बीच हुई विवाद को लेकर चर्चा हुई। वीसी ने खेल परिषद की तत्कालीन अध्यक्ष व प्रोफेसर मोनिका वर्मा से पूछा कि आपने चार्ज क्यों छोड़ दिया। इस पर खेल परिषद की तत्कालीन बॉडी ने कार्यकारी रजिस्ट्रार राजकुमार सिवाच के साथ हुए मामले को लेकर अपने विचार रखे। मीटिंग में प्रोफेसर रविंद्रपाल अहलावत का नाम को लेकर चर्चा हो गई है, क्योंकि उनके पास कोई भी चार्ज नहीं है। साथ ही खेल परिषद के समानतर बनाई गई एडहॉक कमेटी को भी खत्म करने पर चर्चा हुई। जल्द ही फैसले पर मुहर लग जाएगी। साथ ही वीसी राजबीर सिंह सोलंकी ने जल्द ही खेल परिषद के नए अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगाने की हामी भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी नियुक्ति एक जनवरी 2019 को मानी गई है। साथ ही उनका कार्यकाल तीन साल तक रहेगा, जो कि 1जनवरी 2022 को खत्म होगा।
-राकेश वधवा, रजिस्ट्रार सीडीएलयू सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें