फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: राजस्थान का मोस्ट वांटेड इंद्रजीत पांच दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
कड़ा गया आरोपी पु​लिस टीम के साथ।
विज्ञापन
सिरसा। सीआईए ने नकली अंग्रेजी शराब व बीयर बनाने के धंधे में शामिल अंतरराज्यीय गिरोह के मुख्य सरगना एवं राजस्थान के मोस्ट वांटेड फतेहाबाद जिले के मेहूवाला हाल भटूट्वाला निवासी इंद्रजीत उर्फ इंद्र को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


सीआईए सिरसा के मुताबिक आरोपी के खिलाफ 21 मार्च को थाना नाथूसरी चोपटा क्षेत्र में जालासाजी, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। इस मामले में पहले ही 1638 पेटी नकली अंग्रेजी शराब व बीयर, दो कैंटर वाहन, एक पिकअप, नकली शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण, खाली बोतलें, रैपर व अन्य सामग्री बरामद की जा चुकी है। सीआईए सिरसा प्रभारी उप निरीक्षक प्रेम कुमार ने बताया कि आरोपी इंद्रजीत एक बदमाश है, जिसके विरुद्ध राजस्थान के भट्टूकलां, हनुमानगढ़ व बीकानेर जिलों में हत्या, लूट, गिरोहबंदी जैसे गंभीर अपराधों के 8 से अधिक मामले दर्ज हैं।
ये मामले हैं दर्ज
- वर्ष 2012: आदमपुर क्षेत्र में 2.60 लाख की लूट

- वर्ष 2013: भट्टू मंडी में शराब ठेके पर फायरिंग
- वर्ष 2014: गोगामेड़ी (राजस्थान) में विकास बान्दर की हत्या
- वर्ष 2015: फेफाना (राजस्थान) में लूट की साजिश रचने का आरोप

- वर्ष 2015: भट्टूकलां क्षेत्र में झगड़ा
- वर्ष 2016: बीकानेर (राजस्थान) में पेट्रोल पंप से 60 लाख की लूट
- वर्ष 2016: भट्टू मंडी में सुभाष, निवासी खेड़ी की हत्या
- वर्ष 2016: तारानगर (राजस्थान) में ₹50,000 की लूट

नकली शराब बनाने नेटवर्क को खंगालेगी पुलिस
सीआईए प्रभारी ने बताया कि पुलिस हिरासत अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी। नकली शराब तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करना है। पुलिस आरोपी के सहारे नकली शराब बनाने से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें