फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबवाली रोड से घग्गर नदी में डाला जाएगा बारिश का पानी

विज्ञापन
शहर की अग्रसेन कालोनी में सर्वे करती टीम की फाइल फोटो। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
शहर के बाजारों व रिहायशी कालोनियों में बारिश के पानी की निकासी के लिए पंचकूला की निजी कंपनी ने अपनेे सर्वे रिपोर्ट नगर परिषद को सौंप दी है। इस सर्वे रिपोर्ट अनुसार शहर का बरसाती पानी डबवाली रोड से घग्गर में लेकर डाला जाएगा। अब नगर परिषद इस प्रोजेक्ट का प्रस्ताव तैयार करने में जुटा है।
विज्ञापन

शहर के बाजारों व रिहायशी कालोनियों में बरसाती पानी की निकासी के लिए घग्गर नदी तक पाइप लाइन डाली जानी है। इसके लिए सर्वे का काम पंचकूला की एक एजेंसी को दिया गया है। एजेंसी ने 15 अक्तूबर को सर्वे शुरू किया था। सर्वे दो दिन तक चला। सर्वे रिपोर्ट अनुसार शहर में ओवरब्रिज के पास अग्रसेन कॉलोनी से पाइप लाइन डालकर इसे परशुराम चौक से जोड़ा जाएगा। परशुराम चौक से शहीद भगत सिंह चौक से घंटाघर चौक, सुरतगढ़िया बाजार से शिव चौक, शिव चौक से कबीर चौक, कबीर चौक से जनता भवन रोड तक पाइप लाइन डाली जाएगी। वहीं शिव चौक से सिविल अस्पताल रोड से सद्भावना मार्ग जमा होने वाले पानी को निकालने के लिए पाइप लाइन डाली जाएगी। लेकिन जनता भवन रोड पर ग्रीन बेल्ट में पंपिंग स्टेशन बनाया जाएगा। जिसकी क्षमता करीब 20 लाख लीटर पानी इकट्ठा करने की होगी। इस पंपिंग स्टेशन से पानी उठाकर इसे डबवाली रोड पर एयरफोर्स स्टेशन से सामने से पाइप लाइन डालकर घग्गर नदी तक पहुंचाया जाएगा। एजेंसी ने अपनी सर्वे रिपोर्ट दे दी है। अब नगर परिषद इस प्रोजेक्ट पर आने वाली लागत का प्रस्ताव तैयार कर रहा है।
केलनियां से दूर पड़ती है घग्गर नदी
पहले प्रशासनिक अधिकारी पाइप लाइन डालने के लिए केलनियां रोड का इस्तेमाल करना चाहते थे, लेकिन केलनियां रोड से घग्गर नदी काफी दूरी पड़ती है। इसलिए डबवाली रोड से ही प्रोजेक्ट के तहत पाइप लाइन डालने का फैसला किया गया। बता दें कि शहर में रेलवे लाइन के पार हिसार रोड, बाल भवन वाले क्षेत्र के बरसाती पानी की निकासी के लिए अमृत योजना के तहत दस करोड़ की लागत से हिसार रोड से पानी की निकासी के लिए डाली जा रही है। इसके लिए आठ किलोमीटर लंबी डाले जाने वाली पाइप लाइन का काम दिल्ली पुल तक पूरा हो गया है। इस प्रोजेक्ट को 31 मार्च 2020 तक पूरा करना है। वहीं शहर के पश्चिमी ओर के एरिया से पानी निकासी के लिए सिरसा प्रशासन ने यह नया प्रोजेक्ट तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
प्रोजेक्ट की रिपोर्ट एजेंसी ने जमा करवा दी है। डबवाली रोड से घग्गर नदी तक पाइप लाइन डाल कर बाजारों का पानी निकाले जाने की योजना तैयार की गई है।
-श्रवण बैनीवाल, एसडीओ, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें