फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसे बदरा, गर्मी से मिली राहत

Sat, 06 Aug 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
बारिश से राहत - फोटो : bureau
विज्ञापन
कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से शनिवार को राहत मिल गई। जिले के अधिकतर क्षेत्रों में आज बदरा बरसे। दिन भी मौसम सुहाना बना रहा। सायं तक भी बादल छाये हुए थे। मौसम के जानकारों के अनुसार रविवार को भी बारिश के आसार बने हुए हैं। इस बारिश ने फसलों को घी का काम किया है।
विज्ञापन



प्रदेश के अधिकतर जिलों में कई बारिशें हो गई पर तीन जुलाई के बाद सिरसा में बरसात नहीं हुई। फसलें सूखने लगी थी। परंतु आज सुबह करीब साढ़े 11 बजे बारिश शुरू होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। बारिश के बाद दिन भी मौसम सुहाना बना रहा। समाचार लिखे जाने तक भी बादल छाये हुए थे। मौसम के जानकारों का मानना है कि रविवार को भी जिले में बारिश हो सकती है। इस बारिश से कपास, धान, ग्वार, दालें आदि फसलों को बहुत लाभ हुआ है। बारिश के बाद फसलें लहलाने लगी। इससे पूर्व तीन जुलाई को जिले में बारिश हुई थी। प्रदेश में हर दिन हो रही बारिश से सिरसा हर बार वंचित रह रहा था। शहर में आज साढे़ 11 बजे बारिश शुरू हो गई थी और 12 बजकर 20 मिनट तक जारी रही। शहर में कहीं पर अधिक तो कहीं पर कम बारिश हुई। इसी प्रकार के कई हिस्सों में अच्छी बरसात हुई तो कहीं पर कम लेकिन गर्मी से राहत जिले भर में मिली है। पारा 36 डिग्री से गिर 33 डिग्री पर आ पहुंचा। इससे पूर्व आज सुबह भी उमस भरी गर्मी थी।
विज्ञापन


इस प्रकार हुई बारिश
सिरसा- 08 एमएम
गोलेवाला- 15 एमएम
कालांवाली- 10 एमएम
पंजुआना- 10 एमएम
खुइयां नेपालपुर- 14 एमएम
अबूब शहर- 12 एमएम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें