फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से आसमान से हटा धूल का गुब्बार, एक्यूआई आया 156

विज्ञापन
बारिश के कारण रानियां में सिरसा रोड पर खड़ा पानी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सोमवार को सुबह जिले के कई स्थानों पर बारिश हुई। सिरसा में 6 एमएम बारिश हुई। बारिश से आसमान में पिछले चार दिनों से छाया हुआ धूल का गुबार हट गया। इससे कि लोगों को राहत महसूस हुई। सिरसा से ज्यादा ओटू में आठ एमएम बरसात हुई। इस बरसात से किसानों को बड़ी राहत मिली है। क्षेत्र में धान की करीब दस हजार हेक्टेयर की बिजाई शेष है। ऐसे में बरसात से धान की रोपाई में भी तेजी आएगी। राजस्थान से आने वाली तेज हवाओं के कारण सिरसा में पिछले चार दिनों से आसमान में धूल का गुबार बना हुआ था। बरसात के बाद सिरसा में सोमवार को एक्यूआई 199 था। लेकिन शाम पांच बजे एक्यूआई 172 था। लेकिन शाम साढ़े सात बजे सिरसा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 156 रह गया। वहीं तापमान में भी गिरावट भी दर्ज की गई। बीते दिनों अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 31.2 दर्ज किया गया। तापमान में करीब 6 डिग्री गिरावट आई है।
विज्ञापन

पेंतालिसा क्षेत्र में देरी से ही सही सोमवार को हुई बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। जिससे किसानों के चेेहरों पर रौनक लौट आई है। सोमवार सुबह अचानक बादल आए थोड़ी देर बात बारिश होने से फसलों को फायदा हुआ वहीं लोगों को गर्मी से राहत मिली। सोमवार को हुई बारिश कपास व बीटी नरमें, ग्वार व बाजरे, अरंड, मक्का व मूंगफली की फसल के लिए संजीवनी साबित होगी। किसान महेंद्र सिंह का कहना है कि बिरानी ग्वार व बाजरे की फसल पानी के अभाव में झुलस रही थी वह अब खराब होने से बच जाएगी। इस बार चोपटा खंड में देशी कपास व बीटी नरमा 37200 हेक्टेयर में, गवार 14500 हेक्टेयर में, बाजरा 1450 हेक्टेयर में, मुंगफली 1350 हेक्टेयर में तथा धान 4500 हेक्टेयर मेें, इसके अलावा मक्का, अरंड की फसलों की बिजाई की हुई है।
घग्गर में पहुंचा पानी
वहीं पहाड़ी क्षेत्र में बरसात के कारण सिरसा की घग्गर नदी में पानी पहुंच गया है। सोमवार शाम को सरदूलगढ़ क्षेत्र से घग्गर का पानी क्रास कर गया। हालांकि सोमवार रात तक पानी सिरसा के ओटू हेड तक पहुंच जाएगा। घग्गर नदी में सिरसा की हजारों एकड़ भूमि की सिंचाई आती है। गर्मीयों में पहली बार सिरसा की घग्गर नदी में पानी आ रहा है। सिंचाई विभाग के आंकड़ों अनुसार गुहला चीका में सोमवार को 11550 क्यूसिक पानी था। खनौरी हेड पर 2200 क्यूसिक और चांदपुरा हैड पर 1300 क्यूसिक पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन

कहां कितनी हुई बारिश
सिरसा 6 एमएम
ओटू, आठ एमएम
पंजुआना, 6 एमएम
गोलूूआना, पांच एमएम
कालांवाली, बूंदाबांदी
अबूबशहर, बूंदाबांदी।
चोपटा खंड में इस बार इस बार सावनी की फसल काफी अच्छी है, मौके पर फसलों में कोई भी बीमारी नहीं है। लेकिन दो दिनों से चल रही धूल भरी आंधी से पौधों पर धूल जमने लगी थी। अब बारिश होने पर ही फसलों को काफी फायदा होगा। आगे भी अच्छी बारिश होने पर उत्पादन भी ज्यादा होगा।
विज्ञापन

- डॉ. बहादर राम गोदारा, खंड कृषि विकास अधिकारी, चोपटा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें