फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे पुलिस सतर्क, चलाया तलाशी अभियान

Sat, 10 Aug 2024 04:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। राजकीय रेलवे पुलिस ने शुक्रवार को कालांवाली रेलवे स्टेशन पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों के सामान की जांच करने के साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गई।
विज्ञापन

साथ में रेल यात्रियों को साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया गया। इस मौके पर रेलवे चौकी प्रभारी भूप सिंह, जगदीप सिंह, रेल वार्डन राजवीर सिंह मौजूद रहे।

रेलवे चौकी प्रभारी भूप सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर स्टेशन पर रेल का इंतजार करने वाले यात्रियों के सामान की बारीकी से जांच की गई। अभियान के दौरान कई लोग संदिग्ध मिले तो उनका नाम, मोबाइल नंबर सहित अन्य जानकारी भी दर्ज की गई। स्टेशन पर पहुंची पंजाब व दिल्ली व अन्य राज्यों से पहुंची रेल व यात्रियों की जीआरपी के जवानों ने बारीकी से जांच की।
विज्ञापन


प्रभारी भूप सिंह ने रेल यात्रियों को साइबर क्राइम के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि अब लोग अलग-अलग तरीके अपना धोखाधड़ी कर रहे हैं। मोबाइल पर लिंक और इंटरनेट मीडिया पर बने अकाउंट को हैक कर गलत वीडियो व फोटो अपलोड कर आपके साथ धोखाधड़ी कर सकते है। जिसके संबंध में ब्लैकमेल कर राशि मांग सकते है। इस तरह के लोगों से बचकर ही रहे और किसी भी संदिग्ध लिंक को खोलने का प्रयास न करें। इससे आपकी सालों की कमाई कुछ समय में ही दूसरे के पास चली जाएगी। अगर आपके साथ किसी तरह की साइबर ठगी होती है तो वह नजदीकी थाने में पहुंच शिकायत दे सकते है और ऑनलाइन भी शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें